लखनऊ

ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट की नीति कोरोना रोकने में साबित हुई उपयोगी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति की तारीफ करते हुए कहा कि यह कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई है।

less than 1 minute read
Oct 01, 2021

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति की तारीफ करते हुए कहा कि यह कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। इसमें बताया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 29 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 159 है।

इन जिलों में एक भी मरीज नहीं-

जनपद आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, चन्दौली, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, कानपुर देहात, कासगंज, लखीमपुर खीरी, ललीतपुर, महोबा, मैनपुरी, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 2,05,937 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 07 करोड़ 87 लाख 64 हजार 157 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।

10 करोड़ 68 लाख 44 हजार को लगी वैक्सीन-
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 10 करोड़ 68 लाख 44 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।

Published on:
01 Oct 2021 08:33 pm
Also Read
View All