लखनऊ

योगी सरकार के ये तीन मंत्री हुए बीमार, अचानक हुई तबीयत खबराब, अस्पताल में हुए भर्ती

योगी सरकार के ये तीन मंत्री हुए बीमार, अचानक हुई तबीयत खबराब, अस्पताल में हुए भर्ती

2 min read
Jul 20, 2018
yogi
योगी सरकार के ये तीन मंत्री हुए बीमार, अचानक हुई तबीयत खबराब, अस्पताल में हुए भर्ती

लखनऊ. सीएम योगी आदित्यनाथ के तीन कैबिनेट मंत्री की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके चलते उनको पीजीआई में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर के मुताबिक किसी को डायबटीज की शिकायत है तो कोई बैक पेन से परेशान है। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वह संस्थान के इंडोक्राइनोलाजी विभाग में भर्ती है। हालांकि स्वास्थ्य में अभी सुधार है।

इंडोक्राइनोलॉजी विभाग भर्ती है नंद गोपाल नंदी

कैबिनेट मंत्री स्टॉम्प व नागरिक उड्डयन नंद गोपाल नंदी सामान्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनको डायबटीज की शिकायत है। जानकारी के मुताबिक, इनका शुगर कंट्रोल नहीं हो रहा था जिसके कारण वह संस्थान के इंडोक्राइनोलॉजी विभाग में भर्ती हुए हैं। विभाग के डॉक्टर शुगर कंट्रोल करने के उपाय के साथ ही शुगर के शरीर के अंगों पर होने वाले कुप्रभाव की भी जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

पीठ में दर्द से परेशान है मंत्री राजेश अग्रवाल

इनके अलावा कैबिनेट वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल पीठ में दर्द की परेशानी के कारण भर्ती हुए हैं। इनकी एमआरआई जांच के साथ ही पेन मैनेजमेंट के डॉक्टर दर्द से निजात दिलाने का उपाय कर रहे हैं। यह गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

डायबटीज से परेशान राजेंद्र प्रताप सिंह

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ग्रामीण अभियन्त्रण राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) भी डायबटीज और यूरोलॉजिकल परेशानी के कारण भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सब कुछ कंट्रोल में आ गया है। इन्हें जल्द ही अस्पातल से छुट्टी दे दी जाएगी। पीजीआई निदेशक राकेश कपूर का कहना है कि तीनों मंत्रियों के स्वास्थ्य में सुधार है, राजेन्द्र प्रताप सिंह को आज ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

Published on:
20 Jul 2018 12:23 pm