CM Yogi Tribute to Ex CM Atal Bihari Vajpayee on Death Anniversary- सोमवार 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की तीसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लोकभवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हेंं श्रद्धांजलि दी।

लखनऊ.CM Yogi Tribute to Ex CM Atal Bihari Vajpayee on Death Anniversary. आज यानी 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की तीसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लोकभवन प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके उन्हेंं श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के साथ दिन में लोकभवन पहुंचे। यहां पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर में माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने दो मिनट मौन रहकर उनको श्रद्धांजलि दी।
हम सभी को उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी, लोकप्रिय जननेता, भारतीय राजनीति में अपने आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा है। हम सभी को उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए।
इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया, 'अभिजात देशभक्त, सशक्त वक्ता, 'भारत रत्न', पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोक भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।'