लखनऊ

लखनऊ की पहल अन्य जिलों के लिए बन सकती है सीख

जनपद के ए.एन.एम. की जिम्मेदारी बढ़ाई गई, राजधानी के स्कूलों में भी जाएंगी ए.एन.एम.  
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 7:40 PM IST
Krami Mukti
Krami Mukti

लखनऊ. सी.एम.ओ लखनऊ ने ए.एन.एम. की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए एक एतिहासिक आदेश जारी किया है। जिससे राजधानी के बच्चों को कृमि संक्रमण से शतप्रतिशत बचाया जा सकेगा। कृमि मुक्ति के लिए शुक्रवार को मॉप अप राउंड की तैयारियां हुई। इसमें शतप्रतिशत सफलता के लिए लखनऊ स्वास्थ्य विभाग ने अनोखी पहल की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल के आदेश के अनुसार अब ए.एन.एम. को अपने कार्यछेत्र के हर स्कूल में जाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि कीड़े की दवा एल्बेन्डाजोल पहुंची है कि नहीं? दवा की मात्रा पूरी है कि नहीं? दवा खिलवाने के संमंध में कोई परेशानी तो नहीं? आदि चीजों की जांच करेगी। इसके साथ ही दवा की उप्लब्धता नहीं होने पर ए.एन.एम. नजदीकी केंद्र से दवा दिलवाएंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि मॉप अप राउंड में शतप्रतिशत सफलता के लिए यह एक कोशिश है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक ने कहा कि सी.एम.ओ. लखनऊ की पहल सराहनीय है। यह व्यवस्था अन्य जिलों में लागू की जा सकती है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10 अगस्त को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। एक वर्ष से 19 वर्ष की उम्र के जिन बच्चों को किसी कारणवश कीड़े की दवा नहीं खिलाई गई जा सकी, उन्हें 17 अगस्त को मॉप अप राउंड के तहत यह दवा खिलाई जाएगी।

Published on: