
लखनऊ. मशहूर कॉमेडियन ज़ाकिर खान का कहना है कि आर्टिस्ट और औरत की हदें एक बराबर होती हैं। दोनों को सवालों के घेरे में घेरना आसाना होता है। उनके मुताबिक, अक्सर औरतों में तमाम तरह की बंदिशें लगाई जाती हैं। उसी तरह आर्टिस्ट पर सवाल किए जाते हैं। द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के प्रचार के लिए लखनऊ आए जाकिर ने कहा कि कॉमेडियन को भी नेताओं के बराबर की हदें मिलनी चाहिए। ये शो स्टार प्लस पर 30 सितंबर से शुरू हो रहा है। जाकिर इसमें मेंटोर हैं तो वहीं जज की भूमिका में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार हैं।
बाथरूम सिंगर सुना होगा कॉमेडियन नहीं
ज़ाकिर के मुताबिक सिंगिंग, डांसिंग के रियलिटी शोज़ ज्यादा आते हैं क्योंकि उसमें टैलंट ज्यादा मिल जाता है। लगभग हर घर में कोई न कोई सिंगर या डांसर होता है लेकिन हर घर में कॉमेडियन नहीं होता। बाथरूम सिंगर के बारे में लोगों को सुना होगा लेकिन बाथरूम कॉमेडियन नहीं। कॉमेडी शोज़ बढ़ रही अश्लीलता पर जाकिर का कहना था कि अश्लीलता तो समाज में भी है। शो़ज़ में वही दिखाया जाता है जो समाज में होता है। हालांकि टेलीविजन पर इंटरनेट जितनी लिबर्टी नहीं होती इसका ध्यान आर्टिस्ट रखते हैं।
पाकिस्तानी आर्टिस्ट नहीं लिए गए
लाफ्टर चैलेंज के कई सीजन में पाकिस्तानी कॉमिडयंस ने भी अपने जलवे बिखेरे थे लेकिन इस बार सरहद पार के कॉमेडियंस नजर नहीं आएंगे। इस पर जाकिर का कहना है हमें यचे शो चलाना है इसलिए कंट्रोवर्सी मोल नहीं ले सकते। अगर पाकिस्तानी कलाकारों को बुलाया जाता को बवाल हो सकता था।लखनऊ से अपने जु़ड़ाव के बारे में ज़ाकिर ने कहा कि ये शहर उन्हें बेहद पसंद है। दो बार तो वह यहां केवल फूड के लिए प्लाइट से आए हैं। चौक जाकर उन्होंने टेस्टी नॉनवेज का आनंद लिया है।
अक्षय करेंगे जज
इस शो को बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। पहले शो में नवजोत सिंह सिद्धू और शेखर सुमन जज हुआ करते थे। यह शो पूरे 9 साल के बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। चौथा सीजन 2008 में प्रसारित किया गया था। कपिल शर्मा , राजू श्रीवास्तव, सुनील पाल और भारती सिंह जैसे कॉमेडियन इसी शो की देन हैं। इस बार ज्यादातर नए कॉमेडियन अपना हुनर दिखाएंगे।
लखनऊ पहुंचीं मिस यूनिवर्सिटी-ग्रेट ब्रिटेन
राजधानी के शीरोज कैफे में मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन एना मारिया ने एसिड अटैक पीड़ितों से मुलाकात की। अपनी आठ सदस्यीय टीम के साथ जैम भारत दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने ताज नगर आगरा में शीरोज के कैफे में शिरकत की थी। एना मारिया का कहना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं। एसिड अटैक पीड़ितों के इस जज्बे को देखकर एना मारिया और उनकी टीम ने दांतों तले उंगली दबा ली। वहां काम करने वाली महिलाओं और युवतियों का कहना है कि इस मुहिम से उन्हें जीने की एक नई दिशा मिली है, साथ ही लोगों का सपोर्ट भी।