12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बोल बिगड़ गए हैं, हार का डर है’, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, बोले- गोपालकों का अपमान अक्षम्य, 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे

अखिलेश यादव ने गोपालकों पर कथित टिप्पणी को लेकर सीएम योगी पर हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर के चंदे, पाल समाज पर लाठीचार्ज और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का मुद्दा भी उठाया। अखिलेश ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार होगी और पीडीए का जनाधार 95 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 12 Nov 2026, 9:41 AM IST

BJP UP Election 2027

सीएम योगी और अखिलेश यादव (फोटो सोर्स ANI)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने गोपालकों को लेकर मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे भगवान श्रीकृष्ण का अपमान बताया। अखिलेश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी, वाराणसी में पाल समाज पर लाठीचार्ज और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के अपमान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की भाषा में हार का डर दिखाई दे रहा है। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में हमेशा के लिए हार जाएगी।

खबर अपडेट हो रही है