लखनऊ

उन्नाव गैंररेप मामला: कांग्रेस रखेगी एक दिन का उपवास, कुलदीप सेंगर के निष्कासन की उठाएगी मांग

उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यूपी के समस्त जिला मुख्यालयों पर पार्टी द्वारा एक दिवसीय उपवास रखा जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 9:42 PM IST
Congress fast for unnao rape victim justice
उन्नाव गैंररेप मामला: कांग्रेस रखेगी एक दिन का उपवास, कुलदीप सेंगर के निष्कासन की उठाएगी मांग

लखनऊ. उन्नाव रेप पीड़िता के कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने उसे लखनऊ केजीएमयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है जहां वह अपने जीवन और मौत से जूझ रही है। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यूपी के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी 31 जुलाई दिन बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिन का उपवास करेंगे और रेप पीड़िता के बेहतर इलाज और उसके चाचा को एक महीने के लिए पैरोल पर छोड़ने की मांग करेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस कुलदीप सेंगर को भाजपा से निष्कासित करने की भी मांग उठाएगी।

उपवास कार्य क्रम में उठाई जाएगी यह मांगें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस का यह उपवास कार्यक्रम जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, छात्र संगठन, विभागों और प्रकोष्ठों की भी भागीदारी रहेगी। कांग्रेस का यह उपवास कार्यक्रम 31 जुलाई दिन बुधवार को 11 से 5 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से कांगेस उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सरकार से अपनी मांग करेगी।

इस उपवास कार्यक्रम में कांगेस लखनऊ केजीएमयू में वेंटीलेटर पर रखी रेप पीड़िता के बेहतर इलाज के लिए मांग उठाएगी। जिससे उसका अच्छा इलाज हो सके और जल्दी ही वह ठीक हो जाए। रेप पीड़िता के आरोपी भाजपा विधायक को कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित किया जाए और रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा को यूपी सरकार परिवार की देखभाल के लिए कम से कम एक महीने के लिए पैरोल पर जेल से रिहा करे। इसेक साथ ही कांग्रेस यह भी मांग करेगी कि पीड़िता के परिवार को तत्काल सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी दी जाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि यूपी के समस्त जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में बैनर व झंडे लेकर पहुंचे और उन्नाव की बेटी के न्याय के लिए एक दिन का उपवास करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में शालीनता और शान्ति बनाए रखने के भी निर्देश जारी किए हैं।

Published on:
Also Read
View All