31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Unnao Rape Case : प्रियंका ने पोस्ट की सीएम योगी और कुलदीप सेंगर की साथ वाली फोटो, खड़े किए की सवाल, भाजपा की बढ़ी मुसीबतें

उन्नाव की पीड़िता के सड़क हादसे पर दुख जताने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुलदीप सिंह सेंगर के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 29 Jul 2019, 10:16 PM IST

Priyanka Gandhi post kuldeep singh sengar with cm yogi on twitter

Unnao Rape Case : प्रियंका ने पोस्ट की सीएम योगी और कुलदीप सेंगर की साथ वाली फोटो, खड़े किए की सवाल, भाजपा की बढ़ी मुसीबतें

लखनऊ. उन्नाव की पीड़िता के सड़क हादसे पर दुख जताने के कुछ घंटे बाद ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कुलदीप सिंह सेंगर के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट की है और साथ ही कई सवाल खड़े किए कि क्या सत्तारूढ़ भाजपा से न्याय की उम्मीद की जा सकती है जबकि खुद भाजपा विधायक ही मामले में आरोपी हैं। उन्होंने पूछा है कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर अभी भी भाजपा में क्यों है? उन्हें पार्टी से बाहर क्यों नहीं निकाला गया।

प्रियंका ने ट्वीट कर खड़े किए कई सवाल

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सवाल किया है कि उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना चौंकाने वाली है। इस मामले में सीबीआई जांच कहां तक पहुंची है?’ आरोपी विधायक अभी भी भाजपा में क्यों है? पीड़ितों और गवाहों की सुरक्षा में लापरवाही क्यों है? प्रियंका गांधी ने फिर सवाल किया कि क्या आप इन सवालों के जवाब के बिना भाजपा सरकार से किसी भी प्रकार के न्याय की उम्मीद कर सकते हैं?

इस पर पुलिस ने बताया कि जिस कार में उन्नाव रेप पीड़िता अपने परिवार के साथ रायबरेली अपने चाचा से मिलने जा रही थी। ऐसे में बारिश के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें रेप पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई और अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें - Unnao Rape Case : सड़क हादसे में उन्नाव रेप पीड़िता और वकील गंभीर घायल, मां और चाची की मौत

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी लगाया आरोप

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि बलात्कार जैसे निकृष्ट अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव और उत्तर प्रदेश न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन न्याय के बजाय रायबरेली में जो एक्सीडेंट हुआ है, वह हत्या की साजिश है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि जबकि रेप पीड़िता के पिता पुलिस हिरासत में मारे गए थे, अब उसने अपना परिवार खो दिया है और खुद अपने जीवन से जूझ रही है। उन्होंने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ मेरा कातिल मेरा जज है। क्या वह मेरे पक्ष में फैसला देगा?

प्रियंका गांधी ने प्रदेश नेताओं को दिए थे यह निर्देश

इससे कुछ घंटे पहले दुर्घटना के तुरंत बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश नेताओं के प्रतिनिधमंडल को हॉस्पिटल का दौरा करने का निर्देश दिया था जिसमें प्रतापगढ़ से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा, रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस के नेत्री भी शामिल थी। आराधना मिश्रा का कहना है कि जब पार्टी के सभी नेताओं के साथ ट्रामा सेंटर पहुंचीं तो पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर के समूह ने बताया कि पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया है, जिस कारण उसे देखने की अनुमति नहींं मिल सकती है लेकिन वो स्टेबल है और वकील की हालत नाजुक बताई है।

न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उन्नाव रेप पीड़िता से लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में मुलाकात की और कहा कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए विमान से दिल्ली ले जाया जाना चाहिए क्योंकि उसकी हालत गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह उस लड़की को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ेंगी।