लखनऊ

प्रियंका ने लिखा सीएम योगी को पत्र, स्थितियां गंभीर होती जा रहीं, अस्पतालों की हालत बहुत खराब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में कोरोना वायरस से मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के केस पर चिंता जाहिर की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2020, 11:54 AM IST
प्रियंका ने लिखा सीएम योगी को पत्र, स्थितियां गंभीर होती जा रहीं, अस्पतालों की हालत बहुत खराब
प्रियंका ने लिखा सीएम योगी को पत्र, स्थितियां गंभीर होती जा रहीं, अस्पतालों की हालत बहुत खराब

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को राज्य में कोरोना वायरस से मरीजों की बढ़ती संख्या पर चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस के केस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि राज्य में शुक्रवार को 2500 मामले सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या में बाढ़ सी आई है। महानगरों के अलावा गांव भी इससे अछूते नहीं है।आपकी सरकार ने 'नो टेस्ट, नो कोरोना' की पॉलिसी अपना रखी है। प्रियंका ने कहा कि इसकी वजह से स्थिति विस्फोटक हो गई है।

अस्पतालों की हालत बहुत खराब

प्रियंका ने कहा कि अस्पतालों की हालत बहुत खराब है। उन्होंने सुझाव दिया कि दिल्ली में स्थापित केंद्रीय सुविधाओं का प्रयोग सीमवर्ती जिलों के लिए भी किया जा सकता है। उनका कहना है कि वहां के अस्पतालों का अधिकतम उपयोग नहीं किया जा रहा है। प्रियंका ने कहा कि होम आइसोलेशन एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन आनन फानन में इसे अधूरा नहीं लागू किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि स्थितियां गंभीर होती जा रही हैं। आपकी सरकार की ओर से दावा किया गया कि डेढ़ लाख बेड की व्यवस्था कर ली गई है लेकिन 20 हजार मरीज आने के बाद ही अफरातफरी मच गई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर अस्पतालों में अगर भीड़ है तो यूपी सरकार महाराष्ट्र और दिल्ली की तरह अस्थाई अस्पताल क्यों नहीं बना रही है।

Published on: