लखनऊ

Civic Elections:एक मेयर सीट पर कांग्रेस के 31 दावेदार, सभी ने किया जीत का दावा

Civic Elections:नगर निगम में मेयर की एक सीट पर कांग्रेस के 31 धुरंधरों ने दावेदारी पेश कर आला कमान को असमंजस में डाल दिया है। सभी दावेदारों का दावा है कि वह इस सीट को आसानी से जीत लेंगे। एक सीट पर दावेदारों की फौज खड़ी होने से कांग्रेस आला कमान भी असहज महसूस कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सीट पर एक नाम फाइनल हो जाएगा।

2 min read
Nov 10, 2024
कांग्रेस ने निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर बैठक की

Civic Elections:निकाय चुनाव में प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस ने कसरत तेज कर दी है। पार्टी के लिए उत्तराखंड में हल्द्वानी मेयर की सीट सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है। इसी को लेकर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस की बैठक बुलाई गई। बैठक में हल्द्वानी मेयर सीट के लिए 31 कांग्रेस नेताओं ने दावेदारी की। सभी नेताओं ने चुनाव में जीत दर्ज करने का दावा भी किया। कहा, वह लंबे समय से संगठन को मजबूत करने के साथ लोगों से जुड़े हुए हैं। लिहाजा मेयर पद पर उनको ही प्रत्याशी बनाया जाय। घंटों तक चली बैठक में मंथन के बाद भी मेयर प्रत्याशी चयन की बात सीधे तौर पर आगे नहीं बढ़ पाई। प्रत्याशी घोषित करने के बाद डैमेज कंट्रोल भी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। बैठक में तमाम नेता मौजूद रहे।

इन नेताओं ने की मेयर पद की दावेदारी

निकाय चुनाव में हल्द्वानी सीट से एड. गोविंद सिंह बिष्ट महानगर अध्यक्ष, हेमंत बगडवाल पूर्व अध्यक्ष पालिका, सुहैल सिद्दीकी प्रदेश सचिव, डीके पंत प्रधानाचार्य एमबी इंटर कॉलेज, अखिल भंडारी , राजेन्द्र सिंह बिष्ट पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगरपालिका, योगेश जोशी, शोभा बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, गोपाल सिंह नेगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सौरभ भट्ट, राधा आर्य, हरीश सिंह मेहता, महेश कांडपाल, महेशानंद, एनबी गुणवंत पीसीसी सदस्य, ललित जोशी पूर्व दर्जामंत्री, राजेन्द्र सिंह बिष्ट राज्य आंदोलनकारी, भोला दत्त भट्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जया कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, मीमांशा आर्य, एड. धर्मवीर भारती, विमला, शशि वर्मा, लवेंदर सिंह चिलवाल राष्ट्रीय महासचिव यूथ इंटक, शारदा बमेटा, नवीन सांगूड़ी, पुष्पा नेगी, कैलाश साह, रोहित कुमार, पंकज कश्यप और मो. सलीम ने दावेदारी पेश की।

दावेदार खुद तय करें एक नाम

पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सभी 31 दावेदारों से खुद एक नाम तय करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह एक बंद कमरे में बैठक करें। इसमें एक प्रत्याशी का नाम खुद ही तय कर लें तो ये बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि वैसे जिन लोगों ने दावेदारी की है, उसमें जो बेहतर होगा उन्हीं में से तीन नाम प्रदेश संगठन को भेजे जाएंगे। तीन नामों के पैनल में विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता और युवाओं और जनता की राय को भी शामिल किया जाएगा।

Updated on:
10 Nov 2024 11:23 am
Published on:
10 Nov 2024 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर