
लखनऊ. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी नोटबंदी के चार साल पूरे होने पर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति तहस नहस कर दी है। देश की आर्थिक बदहाली की शुरुआत की यह चौथी बरसी है। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारत की जनता के साथ नरेंद्र मोदी ने विश्वशघाट किया था। भारत की जनता,अर्थव्यवस्था, देश की सुरक्षा के साथ विश्वासघात था ये नोट बन्दी का निर्णय गरीब, मध्य वर्ग, गृहणियां,बेरोजगार नौजवान,125 करोड़ की देश की जनता के भविष्य के साथ प्रधानमंत्री ने विश्वासघात किया है। ये संगठित नोटबन्दी लूट थी। वहीं जीडीपी पर उन्होंने कहा कि देश इतिहास मे पहली बार -23.9 की जीडीपी से रुबरु हुआ है। आज देश 23.9 की जीडीपी की पीड़ा झेल रहा है वो मोदी की नोटबंदी की वजह से है। मज़दूरों का पलायन भी नोटबंदी की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कहा था कि देश से आतंकवाद,नक्सलवाद खत्म होगा ये कहा था लेकिन चार साल बाद दोनों बढ़ गए। जितने भारतीय सैनिक पिछले चार साल में आतंकवाद का शिकार हुए इतना कभी नहीं हुए थे। पुलवामा में जो भी हुआ वो भी नोटबन्दी के बाद ही हुआ था।