लखनऊ

कांग्रेस ने सीएम योगी से पूछा सवाल – स्वामी प्रसाद मौर्य को कब भेजेंगे पकिस्तान

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा के लोग केवल राष्ट्रीयता का ढोंग कर सकते हैं।

2 min read
May 06, 2018

लखनऊ. यूपी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा जिन्ना को महापुरुष बताने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश मीडिया कन्वीनर शुचि विश्वास ने कहा है कि भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है।उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा का जिन्ना की तारीफ करना लाल कृष्ण आडवाणी द्वारा जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने की भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है। कांग्रेस नेत्री ने पूछा है कि अब उन्हें एंटी नेशनल कहा जाएगा या पाकिस्तान भेजा जाएगा, इसका जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जरूर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने संविधान की शपथ ली है और मौर्य योगी कैबिनेट मिनिस्टर हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भारत-पाक विभाजन की त्रासदी और 25 लाख लोगों के नरसंहार के जिम्मेदार जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने के बाद भी आडवाणी मुख्यधारा की राजनीति में बने रहे तो इसके बाद हम सत्ता पक्ष से अपेक्षा करते हैं कि उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए स्वामी प्रसाद अपनी स्थिति में यथावत बने रहेंगे। भाजपा के लोग केवल राष्ट्रीयता का ढोंग कर सकते हैं। देशभक्ति के नाम पर ओला कैब कैंसिल कर सकते हैं, शंभू लाल रेगर जैसे लोगों की हिंदुत्व के नाम पर झांकी निकालकर जनमानस के सद्भाव को छत विक्षत कर सकते हैं ।

प्रधानमंत्री पर झूठे वादे करने का आरोप

राहुल गांधी को 15 मिनट लगातार बोलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कर्नाटक रैली दी गई चुनौती पर शुचि ने कहा कि प्रधानमंत्री मात्र 5 मिनट ही सच बोल कर दिखाएं । उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की उपयोगिता मात्र चुनावी रैलियों में हुंकार भरने, अमर्यादित आचरण और अनर्गल भाषा का प्रयोग करने, आरोप-प्रत्यारोप कर जनता को गुमराह करने, झूठे वादे करने, गलत आंकड़े उपस्थित करने मात्र की रह गई है ।

Published on:
06 May 2018 07:03 pm
Also Read
View All