लखनऊ

Congress ने शुरू किया इंदिरा फेलोशिप प्रोग्राम, जाने फेलोशिप से जुड़ने के फायदे  

Congress ने इंदिरा फेलोशिप अभियान की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को राजनीति में सशक्त बनाना है। आइये बताते हैं क्या है फेलोशिप से जुड़ने के फायदे  

2 min read
Oct 04, 2024
Uttar Pradesh Congress Committee President Ajay Rai

Congress की भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने इंदिरा फेलोशिप की शुरुआत की है। फेलोशिप में कई तरह योजनाए शामिल हैं। कार्यक्रम की जानकारी यूपी पीससी के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Congress प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा ?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हम आईवाईसी द्वारा शुरू किए गए महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे में जानकारी देने आए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इंदिरा फेलोशिप अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है क्योंकि वह हमारे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी प्रेरणा से हमारे देश की महिलाएं और खासकर कांग्रेस पार्टी के लोग आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में काम करने वाली महिलाओं को आगे लाना है। हमें उन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए ताकि वे अपने हक और अधिकार के बारे में खुलकर बात कर सकें। उन्हें मंच से समाज के लिए बात करनी चाहिए और फिर जनता द्वारा चुनी जानी चाहिए। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का जो बिल लोकसभा में पास हुआ है, उसके लिए महिलाओं को आगे आना होगा और प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।

इंदिरा गांधी को आदर्श मानते हैं

Congress नेता ने कहा कि आपने देखा होगा कि हमारे देश में लोग हमेशा इंदिरा गांधी को आदर्श मानते आए हैं और आज भी मानते हैं। प्रियंका गांधी ने पूरे उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया। इससे कई महिलाएं प्रेरित हुईं।

उन्होंने कहा कि हम यूपी के सभी 75 जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा।

Congress ने महिलाओं से जुड़ने का अपील किया

युवा कांग्रेस ने गुरुवार को महिलाओं से इंदिरा फेलोशिप अभियान से जुड़ने की अपील की। ​​अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को राजनीति में शामिल कर आगे बढ़ाना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से इस फेलोशिप के लिए पंजीकरण कराने और अभियान से जुड़ने को कहा। आधी आबादी, पूरा हक के नारे के तहत इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Also Read
View All

अगली खबर