लखनऊ

इन 5 जिलों में फंटे कोरोना बम, एक साथ कहीं मिले मिले 7 को कहीं 6 संक्रमित, अधिकांश प्रवासी मजदूर

- यूपी में 4140 संक्रमित, 95 पहुंची मृतकों की संख्या
2 min read
• •
Updated: 16 May 2020, 5:11 PM IST
Migrant
Migrant

लखनऊ. यूपी में कोरोना से मरने वालों की संख्या सौ के करीब पहुंच गई है। मई माह में यह आंकड़ा और तेजी के साथ बढ़ा है। केवल मई माह में 55 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस के 4140 मामले सामने आए हैं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1718 है। अब तक 95 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 2327 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। सामने आ रहे नए मामलों में अधिकतर प्रवासी मजदूर शामिल हैं, जिन्हें वापसी में क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। शनिवार को बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। गाजियाबाद में छह, मैनपुर में दो भाई कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह दोनों गुजरात के अहमदाबाद से आए थे। जालौन में चार, फर्रुखाबाद में पांच, मिर्जापुर में छह, हरदोई में सात, देवरिया में पांच, आजमगढ़ में दो और संक्रमित मरीज मिले हैं। आजमगढ़ से आए लोग भी अन्य राज्य से वापस आए थे। वाराणसी में कोरोना से तीसरी मौत।

मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना-

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 5612 सैम्पल की टेस्टिंग हुई। नहीं 420 पूल टेस्टिंग के जरिए 2120 लोगों की जांच की गई। इसमें से 59 पूल पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थल पर घूमना अब दण्डनीय अपराध होगा। ऐसा करने पर अब पहली और दूसरी बार 100 रुपए का जुर्माना और उसके बाद 500 रुपये का जुर्माना लग सकता है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी में अबतक 450 ट्रेनें आ चुकी हैं। 15 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। उन्होंने आग्रह किया कि ट्रक या डाले पर लोग न चढ़ें व उससे यात्रा न करें। कोई भी ऐसा प्रयास न करें जिससे बाद में उनके अपनों को परेशानी हों। उन्होंने कहा कि अब मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

Published on: