28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जनपद में 35 दिन बाद हुई कोरोना की वापसी, मिले तीन मरीज, स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश

जनपद में 35 दिन बाद कोरोना की वापसी हुई है। यहां एक ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक साथ तीन युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 May 2020, 6:17 PM IST

covid

कोरोना

कौशांबी। जनपद में 35 दिन बाद कोरोना की वापसी हुई है। यहां एक ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक साथ तीन युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कौशांबी जनपद में 5 व 8 अप्रैल को एक-एक कोरोना का मामला सामने आया था। दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके थे। जिसके बाद प्रशासन राहत की सांस ले रहा था। वहीं अब 35 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव की वापसी हुई। बुधवार को सिराथू तहसील के ककोढ़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बनाए गए अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर में तीन कोरोना वायरस मरीज मिल गए जिनको प्रयागराज के कोटवा एन बनी स्थित कोरोना लेवल 1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डिप्टी सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए तीनों युवक महाराष्ट्र से नौ मई को जनपद आए थे।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में 20 दिन बाद एक साथ मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कैसरबाग सब्जी मंडी में सर्वाधिक

सिराथू तहसील के ककोढ़ा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां पर नौ मई को मुंबई से आए कोखराज थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव के कई युवकों को क्वॉरेंटाइन कराया गया था। क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे तीन युवकों की हालत बिगड़ने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। आज जांच रिपोर्ट आई तो यह तीनों युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। एक ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले तीन युवकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तीनों पॉजिटिव युवकों को प्रयागराज के कोटवा एन बनी स्थित कोरोना वायरस के लेबल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम युवकों के गांव पहुंची और वहां पर उनके परिजनों से विस्तृत जानकारी लिया।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउनः अनोखी शादी में शामिल हुए पांच बराती, दहेज में दी गई यह चीज

डिप्टी सीएमओ इंद्र प्रकाश मणि ने पत्र जारी करते हुए तीन युवकों के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी दिया। तीनों युवक महाराष्ट्र के मुंबई शहर से नौ मई को लौटे थे। जिन्हें ककोढ़ा में फौरन टीन कराया गया था। इससे पहले कौशांबी जनपद में दो करोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। लगभग 40 दिन पहले मिले यह दोनों मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। कौशांबी जनपद में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या पांच हो गई है। जिसमें से दो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।