28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउनः अनोखी शादी में शामिल हुए पांच बराती, दहेज में दी गई यह चीज

यूपी सरकार ने शादी करनी की इजाजत दे दी है, हालांकि ऐसे आयोजनों में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हमीरपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 May 2020, 8:58 PM IST

Marriage

Marriage

हमीरपुर. यूपी सरकार ने शादी करने की इजाजत दे दी है, लेकिन ऐसे आयोजनों में केवल अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। उसमें सोशल डिस्टेंसिग अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर के मजगवां में एक शादी हुई जो मिसाल बन गई। लॉक डाउन में शादी करने पर किसी को परेशानी ना हो इसलिए वर और वधु दोनों तरफ से केवल 7 लोग पहुंचे और 17 मिनट में मंत्रोच्चारण के साथ दूल्हा-दुल्हन ने फेरे लेकर विवाह किया। वहीं आधे घंटे के अंदर ही दुल्हन की विदाई हो गई। दहेज के रूप में एक संत रामपाल की लिखी हुई किताब भेंट की गई। इस विवाह ने लॉकडाउन के दौरान एक अच्छा उदाहरण दिया है। जिसकी लोग चर्चा भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी में 3613 कोरोना संक्रमित, केवल मई माह में हुई 40 मौतें, इन जिलों में आए नए मामले सामने

दूल्हे करन सिंह ने बताया कि वह बाबा संत रामपाल के भक्त हैं और उन्हीं के कहने के मुताबिक हमने शादी की है। संत रामपाल जी का कहना है कि शादियां दहेज मुक्त होनी चाहिए। शादी में दोनों पक्ष के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा और अपने चेहरे पर सभी मास्क लगाकर पहुंचे। दुल्हन श्रद्धा और दूल्हा करन इस शादी से बहुत खुश हैं। परिजनों ने भी शादी को लेकर खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें- जब मुख्तार अंसारी के बुलावे पर बाहुबली डीपी यादव ने लड़ा लोकसभा चुनाव, पानी की तरह बहाया पैसा, मोड़ दिया था चुनाव का रुख

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग