1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में 3613 कोरोना संक्रमित, केवल मई माह में हुई 40 मौतें, इन जिलों में आए नए मामले सामने

उत्तर प्रदेश के 75 में से 74 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। अब केवल चंदौली ही एक मात्र जिला है जहां कोरोना ने अभी तक दस्तक नहीं दी है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 May 2020, 5:28 PM IST

corona virus

corona virus

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के 75 में से 74 जिलों में कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। अब केवल चंदौली ही एक मात्र जिला है जहां कोरोना ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। इसी के साथ ही यूपी में कुल मामले 3613 हो गए हैं। इसमें देखने वाली बात यह है कि स्वस्थ्य होकर घर जा चुके लोगों की संख्या प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों के करीब हैं। मंगलवार तक 1759 लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं 1774 का इलाज अभी भी जारी है। लेकिन सोमवार को पहली बार ऐसा हुआ कि जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर गए लोगों की संख्या कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या से ज्यादा थी। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने खुद बताया कि प्रदेश में कोरोना के 1735 सक्रिय मामले हैं जबकि 1758 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज होकर जा चुके हैं। मंगलवार को जालौन में तीन, कन्नौज और सिद्धार्थनगर में पांच-पांच, फर्रुखाबाद में छह, फिरोजबाद में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। अब तक 80 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- जिले में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव केस, कुल 12 संक्रमित

केवल 10 दिन में हुई 40 मौतें-

बीते दस दिनों दिनों की बात करें तो 13 नए जिलों में कोरोना का संक्रमण फैला है, तो वहीं 40 लोगों की मौत हुई है। यूपी में पहली मौत 1 अप्रैल को गोरखपुर में हुई थी। तो वहीं 30 अप्रैल तक यह संख्या 40 थी। वहीं 10 मई तक यह संख्या 80 पहुंच गई। जो दर्शाता है कि बीते दस दिनों में मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।इसमें शनिवार 9 मई को सर्वाधिक 10 मौतें हुई हैं।

ये भी पढ़ें- कुदरत ने दिखाया भयावह रूप, काली आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ली 16 की जान, इन 20 जिलों को अलर्ट रहने की जरूरत

मई माह में प्ततिदिन मृतकों की संख्या-
1 मई- 2
2 मई- 1
3 मई- 0
4 मई- 7
5 मई- 6
6 मई- 4
7 मई- 2
8 मई- 6
9 मई- 8
10 मई- 5
11 मई- 1