
corona
श्रावस्ती. जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से हड़कम्प मच गया है। कोरोना संक्रमित ये तीनों शख्स कुछ दिन पहले मुंबई से लौटे थे और होम क्वारंटीन थे। ये तीनों शख्स मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्रताप पुरवा के रहने वाले हैं। इससे पहले भी प्रताप पुरवा ग़ांव में एक पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन तीनों लोगों को बहराइच के चित्तौरा ब्लॉक के सीएचसी में बने कोविड - 19, L1 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 12 हो गई है। जिसमें से एक शख्स की लखनऊ में पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि तीन युवक ठीक हो चुके हैं। दरअसल मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्रताप पुरवा ग़ांव निवासी कुछ लोग मुम्बई में मजदूरी करते थे। जो लॉक डाउन में काम बंद हो जाने के कारण किसी तरह अपने वतन श्रावस्ती लौट आए, जहां यह सभी होम क्वारंटीन थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों का सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेजा था। जहां से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले भी प्रताप पुरवा ग़ांव का एक शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला था। फिलहाल सावस्थ्य विभाग की टीम इन तीनो लोगों को बहराइच जिले के चित्तौरा ब्लॉक के सीएचसी में बने कोविड - 19, L1 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
इस संबंध में सीएमओ एपी भार्गव बताते हैं कि प्रताप पुरवा गांव के कुछ लोग मुम्बई से लौटे थे जो होम क्वारंटीन थे। इनका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमे रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इन्हें चित्तौरा ब्लॉक के सीएचसी में बने कोविड - 19, L1 अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इनके संपर्क में आये लोगों का सैम्पल भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
Published on:
10 May 2020, 8:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.