
Shravasti news
श्रावस्ती. जिले में कामगर श्रमिकों को लेकर पहुंची एक बस में एक युवक मृत मिला, जिसके बाद यहां हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि श्रावस्ती और बलरामपुर जिले के कुछ लोग पंजाब में मजदूरी करने गए थे। जहां से ये सभी 36 लोग कुछ दूर पैदल और कुछ दूर किसी साधन से होते हुए मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। जहां से इन्हें यूपी परिवहन की एक बस बलरामपुर होते हुए श्रावस्ती छोड़ने आई थी। यूपी परिवहन की बस 9 लोगों को बलरामपुर छोड़ते हुए 27 लोगों को श्रावस्ती पहुंचाने गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक युवक सहित 26 लोगों का सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है। वहीं 26 लोगों को भिनगा के भयापुरवा स्थित आश्रम पद्धत्ति विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है।
श्रावस्ती जिले के और पड़ोस के जिले बलरामपुर के कुछ लोग पंजाब में मजदूरी करने गए थे। जहां लॉक डाउन के कारण ये सभी वहां फंस गए। लॉक डाउन बढ़ने के बाद यह लोग पंजाब से कुछ दूर पैदल और कुछ दूर किसी साधन से मुजफ्फरनगर पहुंच गए। जहां से यूपी परिवहन की एक बस 36 लोगों को बलरामपुर और श्रावस्ती छोड़ने के लिए निकल पड़ी। बस ने पहसे बलरामपुर में 9 लोगों उतारा। उसके बाद 27 लोगों को लेकर श्रावस्ती पहुंची। जहां बस में सवार एक युवक मृत मिला, इससे वहां हड़कम्प मच गया। मृतक युवक गिलौला थाना क्षेत्र के बगनहा गांव का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस द्वारा बाकी 26 लोगों को भिनगा के भयापुरवा स्थित आश्रम पद्धत्ति विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक युवक सहित 26 लोगों का सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
इस संबंध में सीएमओ एपी भार्गव बताते हैं कि मुजफ्फरनगर से आई एक बस में एक युवक का शव मिला है। उसकी बॉडी को मर्चरी हाउस में रखा गया है। बस में सवार बाकी 26 लोगों को आश्रम पद्धत्ति विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही मृतक युवक सहित सभी का सैम्पल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।
Published on:
10 May 2020, 5:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.