1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊः पहुंचने ही वाला था घर, ट्रेन में हो गई मौत, अन्य श्रमिकों में कोरोना को लेकर फैला डर

मौत की वजह साफ न होने से बाकी मजदूरों में कोरोना को लेकर शंका है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 9 May 2020, 8:07 PM IST

Labours

Labours

लखनऊ. अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को ट्रेन के जरिए यूपी लाने का सिलसिला जारी है। शनिवार को यूपी के 38 स्टेशनों पर विभिन्न प्रदेशों से ट्रेनें श्रमिकों को लेकर आ रही हैं। अभी तक प्रदेश में विभिन्न राज्यों से 97 ट्रेनें प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ चुकी हैं। शनिवार रात तक कुल 114 ट्रेन के माध्यम से लगभग 1,20,000 से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक प्रदेश में वापस आ जाएंगे। इस बीच ट्रेन के अंदर एक श्रमिक की मौत ने राजधानी में हड़कंप मचा दिया है। गुजरात के भावनगर से बस्ती जा रही एक ट्रेन में 1200 के करीब मजदूर सवार थे, जिसमें से एक श्रमिक की चारबाग स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक सीतापुर का रहने वाला था। उसका नाम कन्हैयालाल (30) है। और वह सीतापुर ही जा रहा था। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की वजह साफ न होने से बाकी मजदूरों में कोरोना को लेकर शंका है। शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउनः बिना पास वालों की मंडी में एंट्री बैन, फुटकर सब्जी व फल बेचने पर भी रोक, टोकन सिस्टम लागू

जेब से मिली मेडिकल रिपोर्ट है कोरोना निगेटिव-

चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले कन्हैयालाल की मौत हो चुकी थी, जिसकी सूचना अन्य श्रमिकों ने रेलवे को दी। इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिर चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया गया और युवक के शव को ट्रेन से उतारा गया। जीआरपी के अनुसार युवक कोरोना पॉजिटिव है या नहीं, यह अभी नहीं पता, लेकिन उसकी जेब से मिले मेडिकल सर्टिफिकेट में वह नेगेटिव बताया गया है, हालांकि युवक की जेब में बुखार की कुछ दवाईयां भी मिली है। इसके अतिरिक्त टिकट, आधार कार्ड, मोबाइल व निर्वाचन कार्ड भी प्राप्त हुआ है। जीआरपी ने युवक की जानकारी परिवारीजनों को देकर उन्हें बुला लिया है।