28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ में 20 दिन बाद एक साथ मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव केस, कैसरबाग सब्जी मंडी में सर्वाधिक

यूपी में 3691 कोरोना पॉजिटिव - नहीं घट रहा नए मरीजों का प्रतिदिन औसत - लखनऊ 20 दिन बाद मिले 14 संक्रमित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 May 2020, 5:17 PM IST

Lucknow lockdown

Lucknow lockdown

लखनऊ. कोरोना का ग्राफ उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 3691 पहुंच गई है। इनमें 1736 एक्टिव मामले हैं तो वहीं 1873 लोग डिस्चार्ज होकर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इन आंकडो़ं में थोड़ी राहत ढूंढ रहा है, क्योंकि अब कुल डिस्चार्ज होकर घर जा रहे लोगों की संख्या एक्टिव मामलों से ज्यादा हो गई है। मतलब रिकवरी रेट वाकई में यूपी में बेहतर होता जा रहा है, लेकिन यह सिर्फ आंशिक खुशी है। राज्य में प्रतिदिन आ रहे नए मामलों का औसत कम नहीं हो रहा है। अब भी हर दिन 100 से ज्यादा ही मामले सामने आ रह हैं। बीते पांच दिनों की बात करें तो मंगलवार को 112, सोमवार को 109, रविवार को 102, तो शनिवार को 163, शुक्रवार को 155 नए मामले सामने आ आए हैं। बुधवार को भी संख्या 100 पार कर गई। इस दिन लखनऊ में 20 दिनों बाद 14 नए मामले सामने आए। कन्नौज में 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सभी लोग मुंबई से लौटे थे। वहीं सिद्धार्थनगर में 4, अलीगढ़ में भाई-बहन समेत तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संतकबीरनगर में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जिसकी बाद में आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूपी में अब तक कोरोना वायरस से 82 लोगों की जान जा चुकी है। यूपी में कुल हॉटस्पॉट क्षेत्र 496 हो गए हैं। सीएम योगी ने इनमें विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- कोरोना महामारी के बीच सुधरी इस जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, पहुंचा टॉप 10 में

लखनऊ में एक साथ 14 नए मामले-

राजधानी में बुधवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। 20 दिन बाद इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए मामले से प्रशासन के होश उड़ गए हैं। इससे पहले 24 अप्रैल को सर्वाधिक 19 मरीज मिले थे। तब से लेकर अब तक कोरोना मरीजों की संख्या में कमी थी। सबसे ज्यादा 13 मरीज कैसरबाग की सब्जी मंडी साममे आए हैं। जबकि एक मजदूर भी संक्रमण की चपेट में आ गया है। यह राजधानी का पहला मजदूर है जो कोरोना पॉजिटिव मिला है। यहां कुल मरीजों की संख्या 264 हो गई है। इनमें 50 मामले एक्टिव हैं।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउनः अनोखी शादी में शामिल हुए पांच बराती, दहेज में दी गई यह चीज