लखनऊ

यूपी में 24 घंटे के दौरान मिले 1441 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 8072 लोगों की हो चुकी मौत

राज्‍य में पिछले 24 घंटों में 1,770 रोगियों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 5,37,755 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 11:55 AM IST
यूपी में 24 घंटे के दौरान मिले 1441 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 8072 लोगों की हो चुकी मौत
यूपी में 24 घंटे के दौरान मिले 1441 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 8072 लोगों की हो चुकी मौत

लखनऊ. यूपी में कोरोना वायरस की चपेट में आने से मरीजों की मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों की मौत हो गई। जबकि इसी दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,441 नये मामले सामने आये हैं। कोरोना महामारी से राज्य में अब तक 8072 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस समय एक्टिव केसों की संख्या 19,729 है। जिनमें से 8,929 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक सामने आए संक्रमित की कुल संख्‍या बढ़कर 5,65,556 हो गई है। राज्‍य में पिछले 24 घंटों में 1,770 रोगियों के ठीक होने के साथ अब तक कुल 5,37,755 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

बुजुर्ग रहें होशियार

इस समय 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में संक्रमण बढ़ रहा है। जिसके चलते बुजुर्ग, बीमार, छोटे बच्‍चे, गर्भवती महिलाओं को अनावश्‍यक घर से बाहर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। पिछले 24 घंटे की अग बात करें तो लखनऊ में छह और वाराणसी में दो संक्रमितों की मौत हुई है। इसी अवधि में लखनऊ में 209, गाजियाबाद में 152 और मेरठ में 95 नये मामले सामने आये हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप