
लखनऊ। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश आज शहर में चल रही सेनेटाइजेशन व्यवस्था को देखने निकले। सबसे पहले वह हजरतगंज पहुॅचे। यहाॅं पर फायर बिग्रेड की मशीनों और नगर निगम की 5 टीमों के द्वारा सुचारू रूप से सेनेटाइजेशन कराया जा रहा था। मिस्ट गन के माध्यम से सोडियम हाइपोक्लोराइड के द्वारा रेलिंग, शटर और ऐसे सभी सार्वजनिक स्थल जहाॅं पर लोगो के आने जाने व सम्पर्क में आने का अंदेशा बना रहता है, उसको सेनेटाइज किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्याप्त संख्या में नगर निगम के द्वारा टीमे लगाकर कल शाम तक पूरे शहर विशेषकर व्यवसायिक, वाणिज्यिक बाजार, क्षेत्र इत्यादि को कवर किया जायेगा ताकि COVID-19 के संक्रमण को फैलने से रोका जाय।
इसके पश्चात जिलाधिकारी अलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुॅचे। यहाॅं पर कंटनमेण्ट जोन और आस-पास के क्षेत्र में कान्टेक्ट र्टैंसिंग के माध्यम से और स्क्रीनिंग के दौरान सेमटेमेटिक लोगो की टेस्टिंग की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि 109 टीमे लगी है। आज 91 टीमे क्षेत्रों मे निकली हुई है। उपस्थिति के बारे मे पूछने पर पता चला कि कतिपय कर्मचारी अनुपस्थित है, जिसपर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को सभी टीमों की स्टेटस रिपोर्ट माॅंगते हुए अनुपस्थित शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी इत्यादि के जो भी कर्मचारी लगाये गये है अगर आज अनुपस्थित है तो उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगने व कल से अभियान में अनुपस्थित रहने पर वेतन काटने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी जानकीपुरम सहारा स्टेट पहुॅचे। यहां पर पाजीटिव केस पाये जाने के बाद कंटेनमेण्ट जोन एक हिस्से मे बनाया गया, जिलाधिकारी ने कंटेनमेण्ट जोन का मुआयना किया। यहाॅं के निवासियों से टेस्टिंग के बारे मे पूछा और उन्हे सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने एवं उन्हे घर मे ही रहने, अनावश्यक घर से बाहर न निकलने और मास्क पहनने के साथ ही निजी स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी ने यहाॅं पर टेस्टिंग और डोर टू डोर स्क्रिनिग के लिए जो टीमे निकली हुई थी उनसे भी संवाद स्थापित किया। मौके पर 5 टीमे डोर टू डोर स्क्रीनिंग करते हुए मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि स्क्रीनिंग की कार्यवाही को तेज किया जाय और कल तक पूरे क्षेत्र को शतप्रतिशत कवर कर लिया जाय।
इसके पश्चात जिलाधिकारी गोमतीनगर पहुॅचे। यहाॅं पर गोमतीनगर महाकल्याण समिति के प्रावधान में विशालखण्ड के निकट भोलेनाथ मंदिर पर कैम्प लगाकर लोगो की टेस्टिंग और स्क्रीनिंग की जा रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार से आर.डब्लू.ए.को जोड़ते हुए वहां पर टीम लगाकर जो भी लक्षण वाले स्थानीय लोग है उनकी कैम्प लगाकर स्क्रीनिंग व टेस्टिंग करा ली जाय ताकि लोगो को कोविड जैसी खतरनाक बीमारी से बचाया जा सके। जिलाधिकारी ने यहां पर आरडब्लूए को इंफ्रारेड थर्मल स्कैनर और अब पल्स ऑक्सीमीटर भी दिया। निरीक्षण में नगर आयुक्त इंद्र मणि त्रिपाठी भी उपस्थित थे।