लखनऊ

Lucknow Organic Restaurant: लखनऊ में चीफ गेस्ट बनकर पहुंची गाय, रेस्टोरेंट का किया उद्घाटन

Lucknow Organic Restauran: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गाय ने ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2023, 9:58 PM IST
Lucknow Organic Restauran
Lucknow Organic Restauran

Lucknow Organic Restaurant: लखनऊ में एक ‘गाय’ अतिवशिष्ट अतिथि बनकर एक रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। रेस्टोरेंट मालिक ने वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच गाय से इस रेस्ट्रोरेंट का उद्घाटन कराया। मालूम हो कि इस रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक सबकुछ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स से बना तैयार किया जाता है। इस रेस्ट्रोरेंट के मैनेजर शैलेंद्र सिंह उपपुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि यह लखनऊ का पहला ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट है। यहां हर तरह का भोजन उपलब्ध होगा।

देश का पहला आर्गेनिक रेस्ट्रोरेंट
उन्होंने कहा कि हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था गायों पर निर्भर है। इसलिए हमने अपने रेस्ट्रोरेंट का शुभारंभ गौमाता से कराया है। लोगों को अब लगता है कि स्वस्थ शरीर उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। दुर्भाग्य से, आपको जिस उपज का अनाज मिलता है, उस पर केमिकल और कीटनाशकों दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। मुझे लगता है कि यह भारत का पहला ऐसा रेस्त्रां होगा जिसका अपना प्रोडक्शन, कंट्रोल और प्रोसेसिंग होगा। एक बार स्वाद चखने के बाद खुद लोग अंतर समक्ष सकेंगे।

Updated on:
19 Apr 2023, 9:58 PM IST
Published on: