5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे’, मायावती ने 550 पदाधिकारियों के साथ बनाई 6 दिसंबर की रैली की रणनीति

UP Assembly Election 2027: बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में 550 पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 6 दिसंबर की रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैली को ऐतिहासिक बनाने और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों, आकाश आनंद की रैलियों और आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 5 Nov 2026, 12:56 PM IST

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती (X Photo Mayawati)

Mayawati December 6 Rally: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को लखनऊ में मायावती ने करीब 550 पदाधिकारियों के साथ एक घंटे तक बैठक की। इसमें 6 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों, प्रत्याशियों के चयन और अगले एक महीने के पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मायावती ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य दिया। बैठक से पहले पार्टी कार्यालय के पास 'दोगलों से सावधान' रहने के पोस्टर भी लगाए गए। वहीं, आकाश आनंद ने बैठक शुरू होने से पहले मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

'लखनऊ को भीड़ से भर देंगे'

बैठक में मायावती ने 6 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों पर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। मायावती ने कहा कि हम मैदान ही नहीं उस दिन पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे। पार्टी की ओर से इस रैली के जरिए अपनी ताकत दिखाने की तैयारी की जा रही है। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं को लाने, भीड़ जुटाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

आकाश आनंद की रैलियों पर भी चर्चा

बैठक में आकाश आनंद की रैलियों और सभाओं को लेकर भी बात हुई। जिन जगहों पर उनकी सभाएं होंगी, वहां भीड़ जुटाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक शुरू होने से पहले आकाश आनंद ने मायावती के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, आजमगढ़ मंडल की कोऑर्डिनेटर इंदु सिंह और यूकेश सिंह समेत करीब 550 पदाधिकारी शामिल हुए। इनमें प्रदेश इकाई के अलग-अलग स्तर के पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी घोषित

बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए जा चुके प्रत्याशियों और दावेदारों को लेकर भी चर्चा हुई। BSP अब तक करीब 100 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। मायावती ने नवंबर तक अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार की बैठक में इस प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही अगले एक महीने में पार्टी की ओर से होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।

चंद्रशेखर की रैली से पहले BSP का शक्ति प्रदर्शन

BSP की 6 दिसंबर की रैली को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद की 26 नवंबर को प्रस्तावित रैली से जोड़कर भी देखा जा रहा है। चंद्रशेखर आजाद की रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में होनी है। ऐसे में नवंबर और दिसंबर में लखनऊ में होने वाले इन दोनों कार्यक्रमों को दलित राजनीति में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों दलों की रैलियों में जुटने वाली भीड़ पर राजनीतिक नजर रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश