लखनऊ

अखिलेश को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर देख दर्शक हुए उत्साहित, ऐसे किया धन्यवाद, बदले में अखिलेश ने कहा यह

50,000 लोगों से खचाखच भरे राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेश्नल स्टेडियम में जब मैच के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ी स्क्रीन पर दिखे, तो लोगों की दीवानगी देखने लायक थी।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2018, 12:21 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. 50,000 लोगों से खचाखच भरे राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेश्नल स्टेडियम में जब मैच के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बड़ी स्क्रीन पर दिखे, तो लोगों की दीवानगी देखने लायक थी। अखिलेश के स्क्रीन पर आते ही दर्शकों ने जोर-जोर से उनको धन्यवाद दिया व कुछ तो पहले से प्लेकार्ड लेकर आए थे जिसमें उन्होंने थैक्यू अखिलेश यादव लिखा हुआ था।

स्टेडियम में लगे अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे-

मंगलवार अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के संग मैच देखने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पहुंचे थे। आखिर जिस स्टेडियम को उन्होंने अपने कार्यकाल में खत्म कराया उसमें सबसे पहला इंटरनेश्नल मैच देखना भला वो कैसे मिस कर सकते थे। दर्शक भी भलि-भांति इससे परिचित थे कि आधुनिक सुवाधाओं से लैस यह स्टेडियम सपा अध्यक्ष की देन है और ऐसे में वे लोग अखिलेश यादव को धन्यवाद देने से पीछे नहीं हटे। मैच के दौरान कैमरामैन ने कई दफा अखिलेश यादव पर कैमरा फोकस किया और लोग उनको देख बेहद खुश दिखे। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें कार्ड्स के जरिए उन्होंने धन्यवाद कहा। कुछ लोग समाजवादी पार्टी का झंडा भी लहराते हुए और अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। यह देख अखिलेश यादव ने अपना हाथ ऊपर उठाकर सभी को धन्यवाद कहा।

ट्विटर पर भी अखिलेश ने कहा धन्यवाद-

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी तस्वीर भी शेयर की जिसमें उनके एक प्रशंसक ने लिखा था कि "काम बोलता है और काम दिखता भी है। इकाना स्टेडियम के लिए धन्यवाद।" इसी के साथ उन्होंने उस शख्स के ट्विट को रीट्वीट कर धन्यवाद दिया जिनके साथ उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम के दौरा किया था और तभी लखनऊ में भी इंटरनेेश्लन स्टेडियम का सपना देखा था।

Updated on:
7 Nov 2018, 12:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All