27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इकाना में भारत वेस्टइंडीज मैच में अखिलेश और भाजपा नेता आमने सामने- पढि़ए आगे क्या हुआ

अखिलेश मुस्कुराए फिर किया नमस्कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 6 Nov 2018, 9:15 PM IST

ROHIT

Akhilesh-BJP leaders face to face inIndia- west Indies cricket T-20


लखनऊ। सूबे की राजधानी में इकाना अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में मंगलवार को हुए मैच में उस वक्त क्रिकेट खेल की जगह सियासी खेल दिखा जब पवेलियन गैलरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना व राज्यपाल आमने सामने हो गए। जनता ग्राउंड में खिलाडिय़ों को देख रही थी तो पवेलियन में मौजूद लोग वहां सियासी खिलाडिय़ों के हाव भाव को देखने से नहीं चूक रही थी।

राज्यापाल राम नाईक ने शुरूआत की
हुआ यूं कि जब राज्यपाल राम नाईक मैच की शुरूआत करने पहुंचे तो उनके साथ भाजपा के कई नेता भी थे। मंत्री सुरेश खन्ना भी थे। खन्ना पिछले दिनों सपा सरकार पर तमाम आक्षेप लगाते रहते हैं तो वहीं राज्यपाल सपा सरकार के दौरान बार बार पत्र लिख कर सरकार की कार्यवाहियों पर सवालिया निशान लगाते थे। आज पब्लिक प्लेस में सब आमने सामने हो गए।

अखिलेश मुस्कुराए फिर किया नमस्कार
जब भाजपा और सपा नेता आमने सामने हुए तब अखिलेश के नजदीक कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ल, सुब्रत राय समेत तमाम हस्तियां मौजूद थीं। सब को इस बात का भय छा गया कि कहीं अखिलेश या कोई और नेता किसी पर छीटा कसी न कर दे। पहले सबने एक दूसरे को देखा फिर अखिलेश मुस्कुराए और सबने एक दूसरे को नमस्कार किया और अपनी अपनी सीट पर बैठ गए।