मेट्रो से पहले पटरी पर दौड़ी ट्राली, इमरजेंसी ब्रेकिंग और सिक्योरिटी सिस्टम हुआ चेक

कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी के अधिकारी ट्रॉली पर सवार हो कर मेट्रो ट्रैक से चारबाग़ स्टेशन पहुंचे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2017, 8:32 PM IST
Lucknow Metro
Lucknow Metro
लखनऊ। लखनऊ

मेट्रो को हरी झंडी देने से पहले आखिरी परीक्षण करने आई केंद्र की टीम ने
प्रायोरिटी फेज के आखिरी स्टेशन चारबाग़ तक निरक्षण किया। कमिश्नर ऑफ़ रेलवे
सेफ्टी के अधिकारी ट्रॉली पर सवार हो कर
मेट्रो ट्रैक से चारबाग़ स्टेशन पहुंचे।

ट्रंसपोर्ट नगर से आलमबाग तक का
ट्रायल शुक्रवार को हुआ और सोमवार को आलमबाग से चारबाग तक। इस दौरान गैंग पुलिंग और इमरजेंसी ब्रेकिंग का निरक्षण किया गया। साथ ही इस व्यवस्था को भी देखा गया कि अगर ट्रैक पर मेट्रो खराब हो जाती
है या कोई अन्य हादसा हो जाता है तो मेट्रो ट्रैक से कैसे हटाई जाएगी।

मेट्रो ट्रैक के निरक्षण के अलावा स्टेशनों पर टोकन काउंटर, सिक्योरिटी सिस्टम, दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था आदि सुविधाओं का
मुआयना किया। हरी झंडी देने के लिए हो रहा परिक्षण 1 दिन अतिरक्त होगा। केंद्र से आए अधिकारी कल लाइन पर लखनऊ
मेट्रो का रन देखेंगे। इसमें ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर चारबाग तक मेट्रो
दौड़ेगी और इमरजेंसी ब्रेकिंग टेस्ट की जाएगी।

इसके बाद यह टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी मिल सकती है। अगर सब कुछ सही
रहा तो अगस्त या सितंबर की शुरुआत तक लखनऊ वासी इसमें सफर कर सकेंगे।
Published on: