Dal Mandi Bhav: अरहर दाल की फसल कमजोर होने से दामों में इजाफा हुआ है। फुटकर बाजार में अरहर दाल 165-170 रुपये किलो से बढ़कर 170-175 रुपये प्रतिकिलो हो गई है।
Dal Mandi Bhav: थोक में अरहर और चने के दाल के भाव में पांच रुपये प्रतिकिलो की तेजी आई है। उड़द दाल भी 10 रुपये किलो महंगी हो गई है। वहीं, चावल तीन रुपये प्रतिकिलो दाम महंगा हुआ है। मि
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में दाल के दाम और बढ़ेंगे। इस मामले में लखनऊ दाल एडं राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि महराष्ट्र, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में अरहर की फसल कमजोर हुई है, जिससे आवक भी कम है।
फुटकर बाजार में अरहर दाल पांच रुपये और उड़द दाल 10 रुपये प्रतिकिलो महंगी हो गई है। फुटकर बाजार में अरहर दाल 165-170 रुपये किलो से बढ़कर 170-175 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। उड़द दाल 135 रुपये किलो से बढ़कर 145 रुपये प्रतिकिलो इसी प्रकार उड़द दाल 135 रुपये किलो से बढ़कर 145 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। इसके अलावा चना और मटर, मंसूर दाल में भी पांच रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है।
| दाल | 10 मई | 22 मई |
| अरहर दाल | 165-170 | 170-175 |
| हरी उड़द दाल | 130-135 | 140-145 |
| काली उड़द दाल | 120-135 | 125-140 |
| चना दाल | 80 | 85 |
| मटर दाल | 65 | 70 |
| मूंग छिलका | 120 | 120 |
| काली मंसूर | 80 | 85 |
| लाल मंसूर | 80 | 85 |
| राजमा | 130 | 150 |
दालों की नई फसल अक्तूबर में आती है। ऐसे में अरहर, चना और उड़द की कीमतों में नरमी अक्टूबर के बाद आएगी। यदि मानसून की स्थिति अनुकूल नहीं रही तो दाल की महंगाई दर और भी लंबी अवधि तक ऊंची रह सकती है।
थोक बाजार में सांभा चावल तीन रुपये प्रतिकिलो की तेजी है। 15 दिन पहले 38-42 रुपये किलो वाला चावल 41-45 रुपये किलो बिक रहा है। बासमती चावल में किसी प्रकार का अंतर नहीं है। फुटकर बाजार में 110 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिक रहा है। राजमा 130 से बढ़कर 150 में बिक रहा है।