लखनऊ

UP Politics: ‘कांग्रेस और सपा ने भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा कुछ नहीं किया’, मंत्री दानिश आजाद अंसारी का बयान

UP Politics: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए उस पर विकास रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की बात भी कही।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 4:34 PM IST
up politics
मंत्री दानिश आजाद अंसारी। फोटो-IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेशसरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार झूठ फैलाकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

'INDIA गठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं'

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि INDIA गठबंधन के पास फिलहाल ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसके जरिए वह जनता को प्रभावित कर सके। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के नेता लगातार झूठी बातें फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब दोनों पार्टियां सत्ता में थीं, तब प्रदेश में लूट, भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और सपा सरकार में थी तो सिवाय लूट, खसोट, भ्रष्टाचार और हिंसा को बढ़ावा देने के इन दोनों पार्टियों ने कुछ नहीं किया। आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

'विकास की यात्रा रोकना चाहता है विपक्ष'

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन INDIA गठबंधन लगातार इस विकास यात्रा को रोकने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विकास के साथ उद्योग, समृद्धि और रोजगार से जुड़े क्षेत्रों में भी काम हो रहा है।

राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

दानिश आजाद अंसारी ने भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार केंद्र सरकार के विजन को जमीन पर उतारने के लिए लगातार काम कर रही है।

'यूपी विकास और समृद्धि का प्रदेश बन रहा'

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास, उद्योग, समृद्धि और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश को और मजबूत बनाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7