
Dayashankar Singh Attacks Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 नवंबर को अयोध्या दौरे पर जा रहे हैं। राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। सपा प्रमुख के इस अयोध्या दौरे को लेकर राज्य में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी जहां अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर है, वहीं समाजवादी पार्टी पलटवार करते हुए उनका बचाव कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दीपोत्सव और दिवाली को लेकर दी गई हालिया टिप्पणी पर पलटवार करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार के दौरान अयोध्या को क्या दिया था? आज अयोध्या में 'दीपोत्सव' इतनी धूमधाम से मनाया जा रहा है कि दुनिया भर के लोगों को लग रहा है मानो कलयुग में त्रेतायुग जैसा माहौल हो और भगवान राम लौट आए हों। सपा शासनकाल में तो अयोध्या के विकास के लिए बजट तक आवंटित नहीं किया गया था। उल्टा उनके शासन में भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलाने के आदेश दिए गए थे। दयाशंकर ने कहा कि इस प्रकार से उनको इस मामले में नहीं बोलना चाहिए।
यह खबर अपडेट की जा रही है…