लखनऊ

‘कांग्रेस विरोध से बनी सपा आज उसी की गोद में’, दयाशंकर सिंह बोले- आज की पार्टी भूल गई नेताजी के आदर्श

Dayashankar Singh: यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि नेताजी मुलायम सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट और सैफई-इटावा केंद्रित विकास पर भी सवाल उठाए।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
Dayashankar Singh
मंत्री दयाशंकर सिंह (फोटो आईएएनएस)

Dayashankar Singh Statement On Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस के विरोध में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी, आज उनके बेटे अखिलेश यादव उसी कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। मंत्री ने सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और वर्तमान योगी सरकार की तुलना करते हुए भी गंभीर सवाल उठाए।

'नेताजी ने लाठियां खाईं, लेकिन कांग्रेस से नहीं किया समझौता'

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव एक सच्चे लोकतंत्र सेनानी थे। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में लाठीचार्ज झेला, लाठियों से पीटे गए और उन्हें जेल जाना पड़ा। कांग्रेस ने ही उन्हें प्रताड़ित किया, जिसके विरोध में उन्होंने समाजवादी पार्टी का निर्माण किया।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अखिलेश यादव उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रहे हैं जिसने देश पर आपातकाल (इमरजेंसी) थोपा था। दयाशंकर सिंह ने कहा कि केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह गठबंधन किया गया है, इसलिए सपा को अब लोकतंत्र और इमरजेंसी पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

'अखिलेश राज में सैफई-इटावा तक सीमित था एक्सप्रेसवे'

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सवाल उठाते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट बदलकर उसे खास इलाकों तक सीमित कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे के ज्यादातर कट केवल सैफई, इटावा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के आसपास ही दिए गए थे। वहीं, आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के पूरे उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क बिछाया जा रहा है।

'चुनावी हताशा में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा विपक्ष'

विपक्षी नेताओं द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य में चुनाव करीब आ रहे हैं, जिससे घबराकर विपक्ष इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि अखिलेश यादव के शासनकाल में पत्रकारों को प्रताड़ित करने और उन्हें परेशान करने के कई मामले सामने आए थे। आज जब कानून का राज स्थापित है, तो विपक्ष अनर्गल बयानबाजी पर उतर आया है।

Updated on:
01 Oct 2026 08:36 pm
Published on:
01 Oct 2026 07:23 pm
Also Read
View All
‘सत्ता की बेचैनी में बोल रहे झूठ’, अखिलेश यादव के बयान पर योगी के मंत्रियों का पलटवार, बोले- जनता सब जानती है

‘NRC इस देश के लिए बहुत खतरनाक चीज होगी’, एसटी हसन बोले- समाजवादी पार्टी एनआरसी के खिलाफ

UP Politics: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना; बोले- सपा का घमंड प्रदेश की जनता ध्वस्त करेगी

‘मुसलमानों के पूर्वज राम और कृष्ण हैं’, बाबा रामदेव के बयान का संतों ने किया समर्थन, बोले- जन्म से हर इंसान हिंदू होता है

‘हर मुस्लिम बच्चे के एक हाथ में कुरान, दूसरे में कंप्यूटर चाहता हूं’ PM मोदी के बयान पर सांसद का कटाक्ष, बोले- मदरसों पर ही चल रहा बुलडोजर