लखनऊ

हमीरपुर के जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान

हमीरपुर के जंगल में एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पति ने रेप के हत्या की अशंका जताई है।
less than 1 minute read
Jan 03, 2023
शव को हत्या के बाद घसीटा गया

हमीरपुर जिले में मंगलवार एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में मिला है। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक और डॉग स्क्वायड टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला के पति ने रेप के बाद गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लकड़ी कांटने जंगल गई थी महिला

महिला के पति ने बताया कि वो अपने पिता के साथ खेत में गन्ने की पिराई करने गया था। घर पर उसकी पत्नी और उसके दोनों बेटे थे। दोपहर को पत्नी गांव के बाहर जंगल में लकड़ी काटने गई थी। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजन ग्रामीणों के साथ जंगल में उसकी तलाश करने गए। पत्नी नहीं मिली। परिवार वालों ने मंगलवार सुबह से फिर से उसकी तलाश करनी शुरू की। दोपहर को पत्नी का शव खून से लथपथ नग्न अवस्था मे पड़ा हुआ मिला।

परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का जताया अंदेशा

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के साथ रेप किया गया है। पति ने बताया कि रेप के बाद पत्नी को पहले जंगल में घसीटा गया है। शरीर मे दरिंदगी के मौजूद हैं। उसके कपड़े भी शरीर से गायब हैं।


Published on:
03 Jan 2023 08:55 pm