लखनऊ

बेटी की दोस्त को देखकर फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा दुबे की मां, कही ये बात

Akanksha Dubey Suicide Case : सारनाथ के होटल सोमेंद्र में मृत पाई गई भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के परिवार में मातम पसरा है। बार-बार आकांक्षा को याद कर उनकी मां बिलख पड़ती हैं।

2 min read
Mar 29, 2023
आकांक्षा की मां को ढांढस बंधाती भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह।

वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में 25 मार्च की देर रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस मामले में उनकी मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में सिंगर समर सिंह समेत सभी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अब आइए आपको आकांक्षा के परिजनों की व्यथा से रू-बरू कराते हैं।

जवान बेटी की मौत के बाद से मां हो रही हाल-बेहाल
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद तमाम कार्रवाई और शोक संवेदनाओं के बीच भी अगर किसी को शांति नहीं मिली तो वह हैं आकांक्षा दुबे की मां। इसका नजारा बुधवार को उस समय देखने को मिला, जब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह उनसे मिलने पहुंची। अक्षरा जब आकांक्षा के भदोही स्थित घर पहुंची तो आकांक्षा की मां गुमसुम बैठीं थीं।

अक्षरा के पकड़ते ही दहाड़ें मारकर रोने लगी आकांक्षा की मां
उन्होंने उन्हें कंधा पकड़कर उठाया तो वो अपनी ममता के आंसुओं का सैलाब नहीं रोक पायीं और अक्षरा से गले मिलकर दहाड़ें मारकर रोने लगीं। अक्षरा उन्हें संभालती रहीं और वह आंसू बहाती रहीं। आकांक्षा की मां को इस तरह रोते देख अक्षरा की आंखें भी डबडबा गईं। इस दौरान अक्षरा ने उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही।

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने सांत्वना संदेश भी नहीं दिया
भोजपुरी एक्ट्रेस, जिसे उसके फैंस भोजपुरी क्वीन कहने लगे थे। उसकी मौत पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ‌जुड़े अभिनेता और अभिनेत्रियों का सांत्वना संदेश नहीं आने पर अक्षरा दुखी दिखीं। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और खेसारी लाल यादव ने सांत्वना का सन्देश भी नहीं दिया। यह बात भी फैंस को अब बुरी लग रही है।

मजबूत लड़की के परिजन आंसू बहाने को मजबूर
अक्षरा ने कहा कि जो लड़की अपने दम पर परवार को सही दिशा में लेकर जा रही थी। वो आज इस दुनिया में नहीं है। परिवार जिसकी सफलता से खुश होता था आज वो इन्हे अकेला छोड़कर इस दुनिया से जा चुकी है और उसके परिजन आंसू बहाने को मजबूर हैं। आखिर क्या वजह थी कि आकांक्षा ने ऐसा क्यों किया।

मेरे दिल के करीब थी आकांक्षा
अक्षरा ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत लोग मेरे करीब हैं, पर आकांक्षा की बात सबसे खास थी। आकांक्षा मुझे बड़ी बहन की तरह मानती थी और मुझसे हमेशा बात करती थी। वो बनारस जब पहुंची तो उसने मुझे मैसेज किया था कि दीदी आप कहां है। मै बनारस में हूं। उसके काम में दम था।

Updated on:
30 Mar 2023 05:23 pm
Published on:
29 Mar 2023 08:50 pm
Also Read
View All