1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी सिंगर समर ‌सिंह की लोकेशन ट्रेस, पुलिस ने शुरू किए ताबड़तोड़ छापे

Akanksha Dubey Suicide Case : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है। इसके बाद पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 29 Mar 2023, 6:09 PM IST

Akanksha Dubey Suicide Case

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने सारनाथ के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 26 मार्च की इस घटना से आकांक्षा के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सारनाथ पुलिस ने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर सिंगर समर सिंह समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी के बाद से पुलिस भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय की तलाश कर रही है। अब दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने संजय और समर सिंह की लोकेशन ट्रेस कर ली है।

यह भी पढ़ें : साबरमती जेल के अंडा सेल में रहेगा अतीक अहमद, जानिए कैसी होती है अंडा सेल?

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है। वाराणसी पुलिस ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मुंबई, पटना, आजमगढ़ समेत कई ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, दोनों भाइयों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों के मुताबिक, आकांक्षा के मोबाइल को भी अभी पुलिस अनलॉक नहीं कर सकी है। फोन में नंबर पासवर्ड के साथ ही फिंगर प्रिंट स्कैन का पासवर्ड लगा हुआ है। ऐसे में फोन को लखनऊ स्थित विधि अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि दो-चार दिन में आंकाक्षा का मोबाइल अनलॉक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : दांपत्य जीवन के दुख दूर करती हैं मां महागौरी, जानें पूजन विधि और मंत्र

हालांकि, एक्ट्रेस के मोबाइल का CDR यानी कॉल डेटा रिकॉर्ड पुलिस को मिल गया है। इसमें आत्महत्या वाले दिन समर सिंह से बातचीत के सबूत मिले हैं। घटना के पहले भी समर के नंबर पर बातचीत हुई थी। वहीं, पिछले दिनों की लंबी कालिंग लिस्ट भी मिली है।

समर के मोबाइल की आखिरी लोकेशन मुंबई-पटना में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समर सिंह और उनके भाई संजय का फोन बंद होने से पहले अंतिम लोकेशन मुंबई और पटना में मिली है। रविवार को आकांक्षा की सुसाइड का पता चलने के बाद से ही दोनों के नंबर बंद हैं।

यह भी पढ़ें : बांदा के इस संगठन ने विदेशों में भी कमाया नाम, गैंग की हर महिला 'बाहुबली'

सारनाथ थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया, "समर सिंह के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी जा रही है। बिहार, आजमगढ़ और वाराणसी में उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की गई। रिश्तेदारों-दोस्तों से पूछताछ की गई है। जल्द दोनों गिरफ्तार किए जाएंगे।"

बिहार में पुलिस टीम चला रही सर्च ऑपरेशन
आकांक्षा सुसाइड केस में पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। पहली टीम, आजमगढ़-मऊ गई थी, जो कई जगह दबिश देकर खाली हाथ लौटी। दूसरी टीम, बिहार गई है, जो वहीं रुकी है। वहां समर सिंह के संभावित ठिकानों में तलाश कर रही है। वहीं, तीसरी टीम मुंबई पहुंच गई है। वहां पर सिंगर से जुड़ी जगहों पर दबिश दे रही है। ACP सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। मामले में टीमें गठित कर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।