31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साबरमती जेल के अंडा सेल में रहेगा अतीक अहमद, जानिए कैसी होती है अंडा सेल?

Atiq Ahmad : उम्रकैद की सजा पाने वाले अतीक अहमद को साबरमती जेल की अंडा सेल में रखा जाएगा। फिलहाल अतीक अभी नैनी जेल में हैं। उसे जल्द ही यूपी पुलिस की टीम साबरमती लेकर रवाना होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 28 Mar 2023, 6:59 PM IST

Atiq Ahmad in Sabarmati  jail

उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद, उसके करीबी शौकत हनीफ, दिनेश पासी को जिला न्यायालय की एमपी एमएलए विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अतीक को कोर्ट से वापस नैनी जेल पहुंचा दिया गया था, लेकिन कस्‍टडी नहीं मिलने और जेल में रखने के आदेश न होने के कारण उसे अब साबरमती जेल भेजा जा रहा है।

अतीक अहमद को साबरमती जेल, अशरफ को बरेली और हनीफ को चित्रकूट जेल भेजने की तैयारी
सजा के ऐलान के बाद माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और हनीफ को उनकी जेलों में वापस भेजा जा रहा है। अतीक को साबरमती जेल में भेजने की तैयारी हो गई है।

यह भी पढ़ें : कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही अतीक पर झपट पड़े वकील, पुलिस ने निकाला बाहर

यूपी पुलिस उसे लेकर जा रही है। वहीं उसके भाई अशरफ को बरेली जेल और हनीफ को चित्रकूट जेल भेजा गया है। हत्‍याकांड मामले में अतीक की कस्‍टडी नहीं मिलने के कारण उसे वापस साबरमती जेल भेजा जा रहा है।

पूर्व डीजीपी और भाजपा सांसद बृज लाल ने किया फैसले का स्‍वागत, कहा- यहां योगी सरकार है
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और भाजपा सांसद बृज लाल ने फैसले का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने कहा कि माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा मिली है। इससे उमेश की आत्‍मा को शांति मिलेगी, आज इलाहाबाद में जश्‍न का माहौल है, वहां लोग सोचते थे कि अतीक को कोई सजा नहीं दे सकता, लेकिन यहां अब योगी सरकार है।

यह भी पढ़ें : 17 साल पुराना वो मामला, जिसने अतीक को आज उम्रकैद और फांसी के करीब पहुंचा दिया!

कांक्रीट की बनती है सेल सेंध लगाना संभव नहीं
अंडा सेल का निर्माण पूरी तरह कांक्रीट और लोहे से होता है। कैदियों द्वारा इसकी दीवार में सेंध लगाना संभव नहीं है। इतना ही नहीं कैदी सुरंग खोदकर भी इससे नहीं भाग सकते। इसकी पूरी नींव भी आठ-दस फीट तक कांक्रीट की बनाई जाती है। इस सेल की चौकसी के लिए फोर्स भी कम लगता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश