लखनऊ

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की हत्या की थी प्लानिंग, डी कम्पनी के तीन गुर्गे अरेस्ट

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी की हत्या की प्लानिंग कर रहे तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Apr 13, 2018
syed wasim rizvi

लखनऊ. उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी की हत्या की प्लानिंग कर रहे तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन आरोपियों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। बताया जा जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों आरोपियों के सम्बन्ध दाऊद इब्राहिम से हैं। फिलहाल पुलिस इन तीनों से पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से हथियार बरामद

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने बुलंदशहर से डी कंपनी के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर इनके पास से कई हथियार भी बरामद किये हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की प्‍लानिंग कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आरोपियों से पूछताछ जारी

दरअसल दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल को इस बात की सूचना मिली थी कि बुलंदशहर में डी कंपनी के कुछ गुर्गे किसी बड़ी वारदात की प्‍लानिंग कर रहे हैं। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने सूचना के आधार पर आरिफ, अबरार और सलीम को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की पूछताछ के आधार पर सामने आया है कि ये लोग यूपी शिया वक्‍फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की योजना बना रहे थे। ये लोग लगातार डी कंपनी के संपर्क में थे। फिलहाल स्‍पेशल सेल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

राम मंदिर की करते रहे हैं वकालत

सैयद वसीम रिजवी ने कुछ दिनों पहले शिकायत दर्ज कराते हुए हत्या की धमकी देने की बात कही थी। सैयद वसीम रिजवी अयोध्या विवाद में लगातार यह बयान देते रहे हैं कि वहां भगवान राम का मंदिर निर्माण होना चाहिए और मुस्लिमों को वहां से अपना दावा वापस ले लेना चाहिए। अपने बयानों के कारण रिजवी कई मुस्लिम संगठनों के भी निशाने पर रहे हैं।

Published on:
13 Apr 2018 11:58 am
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला