लखनऊ

26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, डीजीपी ने दिए मॉल, स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा के निर्देश

गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर डीजीपी एसची अवस्थी ने निर्देश जारी किया है। डीजीपी ने 26 जनवरी के दिन रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टेशनों, एयरपोर्ट, बाजारों, सिनेमाहाल, मॉल व मल्टीप्लेक्स जैसे स्थानों समेत सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 10:54 AM IST
26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, डीजीपी ने दिए मॉल, स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा के निर्देश
26 जनवरी को लेकर अलर्ट जारी, डीजीपी ने दिए मॉल, स्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण जगहों की सुरक्षा के निर्देश

लखनऊ. गणतंत्र दिवस (Republic Day) को लेकर डीजीपी एसची अवस्थी ने निर्देश जारी किया है। डीजीपी ने 26 जनवरी के दिन रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों, बस स्टेशनों, एयरपोर्ट, बाजारों, सिनेमाहाल, मॉल व मल्टीप्लेक्स जैसे स्थानों समेत सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा कर्मियों को विधिवत ब्रीफ करने के बाद ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

अवैध शस्त्रों को लेकर जारी किया निर्देश

सुरक्षा प्रबंधों के संबंध में पुलिस अफसरों के लिए जारी दिशा-निर्देशों में डीजीपी ने अवैध शस्त्रों, कारतूसों, शराब व विस्फोटक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए स्थाई चेक पोस्ट के अतिरिक्त अस्थायी चेक पोस्ट लगाकर व्यक्तियों और वाहनों की आकस्मिक चेकिंग कराने को कहा है। साथ ही गेस्ट हाउस, मानव रहित वायुयान, ड्रोन आदि की उड़ानों पर भी नजर रखने को कहा है। धर्मशालाओं व सरायों की प्रभावी चेकिंग कराने, नए किरायेदारों के सत्यापन की कार्रवाई करने, केमिकल्स की दुकानों के सत्यापन व चेकिंग की व्यवस्था करने और डिजिटल वालंटियर, सी-प्लान एवं स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यों का सहयोग लेने का सुझाव भी दिया है।

Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7