लखनऊ

रेप के आरोपी विधायक को डीजीपी कह गए माननीय, फिर दी सफाई

प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीजीपी ने विधायक के लिए माननीय का सम्बोधन किया तो पत्रकारों ने इस पर सवाल उठाये।
2 min read
Apr 12, 2018
lucknow news

लखनऊ. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे दुष्कर्म के आरोप के मामले को लेकर घिरी उत्तर प्रदेश सरकार के अफसरों ने आज बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में रेप के आरोपी विधायक के लिए माननीय शब्द का सम्बोधन किया। दरअसल देर रात उन्नाव में भाजपा विधायक के खिलाफ रेप और पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार सुबह प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी। इस प्रेस कांफ्रेंस में मामले में अब तक हुई कार्रवाई और जांच के बारे में जानकारी दी गई। प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीजीपी ने विधायक के लिए माननीय का सम्बोधन किया तो पत्रकारों ने इस पर सवाल उठाये।

डीजीपी ने दी सफाई

विधायक के लिए माननीय सम्बोधन पर पत्रकारों के सवाल पर डीजीपी ओ पी सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अभी विधायक के खिलाफ केवल आरोप लगे हैं। प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार और डीजीपी ओ पी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौपी गई है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा गया कि मामले से जुड़े सभी केस सीबीआई को ट्रांसफर किये गए हैं। अब सीबीआई तय करेगी कि विधायक की गिरफ़्तारी करनी है या नहीं।

यूपी पुलिस नहीं करेगी अरेस्ट

इस पूरे हाईप्रोफाइल मामले में पिछले कई दिनों से विधायक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। बुधवार रात इस बात की चर्चा चली कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लखनऊ के एसएसपी के सामने सरेंडर करेंगे जबकि वे एसएसपी आवास पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत करने के बाद वापस रवाना हो गए। इस पूरे मामले में पीड़ित परिवार लगातार विधायक की गिरफ़्तारी की मांग कर रहा है। रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में विधायक के भाई को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इस मामले में अब गिरफ़्तारी सीबीआई जांच के आधार पर होगी।

Published on:
12 Apr 2018 11:38 am
Also Read
View All
‘2027 के लिए SP का मास्टरप्लान!’ आजम खान के सहारे मुस्लिम वोट बैंक को साधने में जुटे अखिलेश-शिवपाल

UP Election 2027: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का नेताओं को सियासी होमवर्क, बोले- सोच-समझकर बोलें, बीजेपी को फायदा देने वाला बयान न आए

UP Police Kirti Chakra: तीन गोलियां लगीं, फिर भी नहीं छोड़ा मोर्चा, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, यूपी पुलिस में पहली बार

लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से 4 की मौत, क्रेन की मदद से निकाले गए मजदूर

‘मायावती मेरी बड़ी बहन हैं, उनका सम्मान हमेशा रहेगा’, BSP से छुट्टी के बाद बोले पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा- जल्द लेंगे बड़ा फैसला