लखनऊ

विदाई के बाद डीजीपी सुलखान सिंह को मिला तीन माह का सेवा विस्तार

पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह अब तीन माह और अपने पद पर बने रहेंगे।
2 min read
Sep 29, 2017
sulkhan singh

लखनऊ. पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह अब तीन माह और अपने पद पर बने रहेंगे।शुक्रवार को दिन में उनकी विदाई समारोह के बाद उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिये जाने का आदेश केंद्र सरकार से जारी कर दिया गया।पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे थे। प्रदेश सरकार ने उनके सेवा विस्तार के लिए केंद्र सरकार के पास दो दिन पूर्व प्रस्ताव भेजा था। गुरुवार शाम तक प्रस्ताव पर कोई जवाब न आने की स्थिति में प्रदेश के पुलिस विभाग ने उनकी विदाई परेड की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को शुक्रवार को उनकी विदाई परेड भी हो गयी और उन्होंने भावुक भाषण भी दे दिया था। इसी बीच देर शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय के उपसचिव राजेंद्र कुमार की ओर से उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी हो गया। आदेश में केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति की संस्तुति पर उन्हें तीन माह के सेवा विस्तार की बात कही गयी है। इस तरह अब सुलखान सिंह 31 दिसंबर तक प्रदेश के पुलिस महानिदेशक बने रहेंगे।

नए साल में नए डीजीपी

उत्तर प्रदेश को अब नए साल में नए डीजीपी मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को मौजूदा डीजीपी सुलखान सिंह का कार्यकाल तीन माह बढ़ाए जाने संबंधी आदेश के बाद उनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इससे फिलहाल उन अफसरों की उम्मीदें थोड़े दिनों के लिए विराम ले गयी हैं, जो डीजीपी बनने की रेस में शामिल थे। मुख्य रूप से प्रवीन सिंह, सूर्यकुमार शुक्ल, राजीव राय भटनागर, ओमप्रकाश सिंह व गोपाल गुप्ता आदि आईपीएस अफसरों के नाम नए डीजीपी की रेस में शामिल बताए जा रहे थे।

पहले भी हो चुका ऐसा

विदाई के बाद सेवा विस्तार का आदेश आने जैसा घटनाक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए नया नहीं है। पिछली सरकार में मुख्य़मंत्री अखिलेश यादव ने डीजीपी एके जैन को सेवा विस्तार का फैसला लिया था। उनकी फाइल भी केंद्र सरकार को भेजी गयी थी। उनकी विदाई के बाद ही उनके सेवा विस्तार का आदेश आया था। शुक्रवार को सुलखान सिंह के विदाई समारोह के बीच अफसरों में यह चर्चा होेती रही कि इस बार भी एके जैन वाला इतिहास दोहराया जाएगा और विदाई के बाद सेवा विस्तार आदेश आएगा। शुक्रवार देर शाम यह बात सच हो गयी।

Published on:
29 Sept 2017 08:50 pm
Also Read
View All
VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने DSP को लिखी चिट्ठी, चढ़ावा चोरी के दावों पर विपक्ष को चैलेंज, कहा- पुलिस को दें सुबूत!

चिराग पासवान ने यूपी चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- सीट शेयरिंग और गठबंधन पर राज्य इकाई करेगी फैसला

‘अखिलेश यादव के पास कोई काम नहीं, 2-2 बार सरकार बनाने में हुए फेल’, सीटों के बंटवारे को लेकर क्या बोले ओपी राजभर?

Yogi government Crime Control: ‘सपा राज की गुंडागर्दी खत्म, अब यूपी में सिर्फ कानून का राज’ : मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

‘समाजवादी पार्टी के राज में चली थी राम भक्तों पर गोलियां’, डिप्टी CM मौर्य बोले- अखिलेश यादव राम मंदिर पर भ्रम फैलाना बंद करें