लखनऊ

डिंपल जानेंगी महिलाओं के मन की बात, शुरू की समाजवादी वीमेन नाम की एक मुहिम

डिंपल यादव ने की महिलाओं को साधने की शुरुआत

1 minute read
Feb 26, 2019
डिंपल जानेंगी महिलाओं के मन की बात, शुरू की समाजवादी वीमेन नाम की एक मुहिम

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, वैसे तो अब चुनाव नहीं लड़ने जा रहीं। लेकिन उन्होंने अब महिलाओं के मन की बात जानकर उसे उठाने का फैसला लिया है। डिंपल यादव ने समाजवादी वीमेन नाम की एक मुहिम की शुरूआत की है। आपको बता दें कि कन्नौज से लोकसभा की सांसद डिंपल को लेकर अखिलेश पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगी। अखिलेश खुद कन्नौज से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी

डिंपल यादव ने अपने ऑफीशियल ट्वीट एकांउट द्वारा यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि उन्होंने महिलाओं से उनके संघर्ष की कहानी साझा करने की पहल की है। उन्होंने समाजवादी वीमेन अभियान में महिलाओं से अपने सपने बताने की अपील की है। इसी बहाने डिंपल यूपी की औरतों का मूड जानना चाहती हैं। उनका मन पढ़ना चाहती हैं। उनकी परेशानियां समझना चाहती हैं।

भरना होगा फार्म

डिंपल यादव ने ट्वीट कर समाजवादी वीमेन कैंपेन शुरू किया है। इसमें महिलाओं से एक फ़ार्म भरने को कहा गया है। इस फार्म में महिलाओं को अपना नाम, नंबर और पता भरना होगा। साथ ही अपने संघर्ष की कहानी बतानी होगी। महिलायें अपने भविष्य को लेकर क्या सोचती हैं, ये भी बताने को कहा गया है। फिर डिंपल की टीम इन सबका डाटा तैयार करेगी। कहानियों और परेशानियों से यूपी की महिलाओं से जुड़े मुद्दे तय किए जायेंगे।

Published on:
26 Feb 2019 11:54 am
Also Read
View All