लखनऊ

विदेशी तोते के मालिकाना हक का विवाद कमिश्नर तक पहुंचा, 20 दिन पहले थाने में खूब हुई थी बहस

करीब 2 हफ्ते भी पहले दोनों पक्ष तोते पर मालिकाना हक को लेकर पुलिस थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच करीब 3 घंटे तक थाने में बहस चली थी

2 min read
Jan 07, 2023

आगरा में अफ्रीकन तोते को लेकर दो पक्षों के बीच का विवाद थाने के बाद अब पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच चुका है। गुरुवार को पुलिस आयुक्त के सामने दूसरे पक्ष के मुनेंद्र जैन पेश हुए। उन्होंने कमिश्नर को एक प्रार्थना पत्र दिया और कहा कि तोता उन्हें मिलना था। पुलिस ने तोता अजय कुमार वर्मा को दे दिया। पुलिस तोते को लेकर फिर से असमंजस में है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला कमलानगर थाना क्षेत्र का है।

2 हफ्ते पहले थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष

करीब 2 हफ्ते भी पहले दोनों पक्ष तोते पर मालिकाना हक को लेकर पुलिस थाने पहुंचे थे। दोनों पक्षों के बीच करीब 3 घंटे तक थाने में भी बहस चली थी।

तोते ने खुद कर दिया फैसला

थाने में तोते को लेकर चल रहे बहस की कहानी पुलिस के सीनियर अफसर तक पहुंच गई। थानाध्यक्ष विपिन कुमार गौतम को एक आईडिया आया जिससे तोते के असली मालिक का पता चल सकता है। उन्होंने कहा कि तोते को जिस पक्ष से ज्यादा लगाओ होगा, तोता उसी के पास रहेगा।

इसके बाद उन्होंने तोते को पिंजड़े से निकालकर एक टेबल पर लाकर रख दिया। दोनों पक्ष टेबल के सामने खड़े रहे। दोनों पक्ष तोते के फैसले का इंतजार करते रहे। फिर कुछ देर बाद तोते उस पक्ष की ओर चला गया जो उसे 3 साल से पाल रहे थे। तोता उनके पास जाकर अपनी भाषा में उन्हें बार-बार मम्मी-पापा बोलने लगा। इसके बाद पुलिस ने तोते को पलने वाले पक्ष को सौंप दिया।

मुनेंद्र जैन ने अजय वर्मा को चार साल पहले दिया था तोता

बल्केश्वर की पंजा पजाया कॉलोनी के निवासी मुनेंद्र जैन ने 15 दिसंबर को कमला नगर थाने में शिकायत की थी। मुनेंद्र जैन ने अजय वर्मा पर आरोप लगाया था कि अजय वर्मा ने उनके विदेशी तोते को रख लिया है।

मुनेंद्र जैन ने अजय वर्मा को चार साल पहले अपना तोतो रखने को दिया था। अब वह उसे वापस नहीं कर रहे है। जिस पर कमला नगर पुलिस ने दोनों पक्ष को साथ बुलाया था। वहीं कई घंटे पंचायत चली।

पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में मुनेंद्र जैन ने अपना तोता वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जाँच के आदेश दे दिए है।

दोनों पड़ोसियों में तोते को लेकर रोज होती थी बहस

तोते को रख रहे अजय और मुनेंद्र जैन के बीच रोज बहस होती थी। बहस से तंग आकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर थाना कमलानगर पुलिस विदेशी तोते के साथ दोनों पक्षों को थाने में ले गई। अब एक बार फिर से तोते को लेकर मालिक थाने पर पहुंच गया है।

Updated on:
07 Jan 2023 05:56 pm
Published on:
07 Jan 2023 05:46 pm
Also Read
View All