दीपावली की रात किए गए टोने-टोटके के प्रयोग अपनी पूरी शक्ति से काम करते हैं।
लखनऊ. दीपावली पर कुछ आसान टोने-टोटके करके आप अपनी परेशानियों को तो दूर कर ही सकते हैं साथ ही धन और वैभव की भी प्राप्ति आपको होगी। सबके जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां आती हैं, लेकिन अगर लगातार परेशानियों से आपका पीछा नहीं छूट रहा है तो कुछ उपाय कर इन परेशानियों से आप छुटकारा पा सकते हैं। दीपावली की रात किए गए टोने-टोटके के प्रयोग अपनी पूरी शक्ति से काम करते हैं। इसीलिए इस दिन तंत्र प्रयोग करने का विशेष महत्व बताया गया है। आप भी कुछ अत्यन्त ही सरल, साधारण लेकिन बेहद शक्तिशाली दिवाली के टोने टोटका प्रयोग कर आप अपनी इच्छाएं पूर्ण कर सकते हैं।
यहां आपको बताया जा रहा है कि आप क्या करें जिससे अपको लाभ हो-
-दिवाली की रात श्रेष्ठ मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन करें।
- लक्ष्मीजी के चित्र पर कमल गट्टे की माला हमेशा चढ़ी रहने दें।
-अपंग, गरीब, अनाथ व्यक्तियों को भोजन-वस्त्र दान करें, आप पर लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।
-दीपावली को किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर भोजन-मिष्ठान्न करवाकर लाल वस्त्र आदि भेंट करें।
-भाग्योदय नहीं हो रहा हो तो लक्ष्मीजी को चने की दाल कच्ची चढ़ाकर बाद में पीपल वृक्ष में चढ़ा दें।
-लक्ष्मी पूजन में गन्ना, कमल पुष्प, कमल गट्टे, नागकेसर, आंवला, खीर का प्रयोग धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त करता है।
-यदि 11 हकीक पत्थर पर शत्रु का नाम लेकर यदि जमीन में गाड दें तो उसी समय में शत्रु का पतन प्रारम्भ हो जाता है।
-दीपावली पूजन में कुछ नागकेसर, कमल तथा लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने की जगह रख दें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
-दिवाली पर गन्ने के रस के द्वारा या दूध के द्वारा या शहद के द्वारा रुद्राभिषेक करवाएं। वर्षभर धन प्राप्ति होती रहेगी।
-इस दिन श्वेतार्क गणेश की प्रतिमा घर में लाएंगे तो हमेशा बरकत बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों को पैसों की कमी नहीं आएगी।
-दीपावली की रात में लक्ष्मी पूजन के साथ ही अपनी दुकान, कम्प्यूटर आदि ऐसी चीजों की भी पूजा करें, जो आपकी कमाई का साधन हैं।
-इस दिन अशोक के पेड़ के पत्तों से वंदनद्वार बनाएं और इसे मुख्य दरवाजे पर लगाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी।
-अगर आप धन संचय नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको दीपावली के दिन एक रेशमी लाल रुमाल में हथत्ताजोड़ी बांधकर अपने घर या तिजोरी में रखनी चाहिए।
- दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा करते समय एक बड़ा घी का दीपक जलाएं, जिसमें नौ बत्तियां लगाई जा सके। सभी 9 बत्तियां जलाएं और लक्ष्मी पूजा करें।
-किसी वटवृक्ष के नीचे का कोई भी पौधा निमंत्रण देकर लाएं। वट का ही हो तो ज्यादा अच्छा है। घर में गमले में लगा लें। उसकी वृद्धि के साथ धन वृद्धि होती रहेगी।
-अच्छे कामकाज में आए दिन नजर लगती रहती है तो रात्रि में कार्यस्थल पर से एक फिटकरी का बड़ा डला लेकर उतारें तथा चौराहे पर फेंक दें। कार्य की बाधा दूर होगी।
-दीपावली की रात्रि में लक्ष्मी पूजन के बाद घर में सभी कक्षों में शंख और डमरू बजाना चाहिए। ऐसा करने से अलक्ष्मी और दरिद्रता बाहर निकलती है और लक्ष्मी प्रवेश करती हैं।
-महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौडिय़ां भी रखनी चाहिए। ये कौडिय़ा पूजन में रखने से महालक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती हैं। आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
-दीपावली के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाएं, फिर घर वापस आ जाएँ एवं पीछे मुड़कर न देखें। यह प्रयोग प्रत्येक शनिवार को एक वर्ष तक करें। ऐसा करने से धन लाभ होगा।
इन कुछ आसान उपायों को आप दिवाली के दिन करके सुख और समृद्धि व धन की प्राप्ति कर सकते हैं।