लखनऊ

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से नया नियम होगा लागू, अब ऐसे बनेगा DL

उत्तर प्रदेश में हर तरह के ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के लिए आवेदन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2021, 11:18 AM IST
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से नया नियम होगा लागू, अब ऐसे बनेगा नया DL
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, 1 फरवरी से नया नियम होगा लागू, अब ऐसे बनेगा नया DL

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में हर तरह के ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के लिए आवेदन करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने डीएल आवेदकों की भीड़ को देखते हुए आवेदन का कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। यह कोटा प्रदेश भर के आरटीओ कार्यालयों में बढ़ाया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा लर्निंग, स्थाई और नवीनीकरण आवेदन वाले डीएल के लिए आवेदन करने वालों को फायदा मिलेगा। साथ ही डीएल संबंधी 10 तरह के आवेदन करने वाले आवेदकों को तारीख भी जल्द मिलेगी।

एक फरवरी से लागू

यूपी के आरटीओ कार्यालय से कंप्यूटर और कर्मचारियों का ब्योरा आ गया है। इसी आधार पर आवेदनों की संख्या 25 से 100 तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसी हफ्ते कोटा बढ़ाने पर फैसला ले लिया जाएगा। इस बारे में एनआईसी से कोटा बढ़ाने के लिए बातचीत भी लगभग पूरी हो चुकी है। यह उत्तर प्रदेश के सभी आरटीओ कार्यालय में इसे लेकर एक फरवरी से नया तरीका लागू हो जाएगा।‌

आवेदकों के लिए बढ़ाया गया कोटा

परिवहन विभाग के अधिकारी के मुताबिक पूरे राज्य में दो लाख से ज्यादा आवेदन तारीख के अभाव में लंबित पड़े हुए हैं। इसके पीछे वजह यह है कि वर्तमान में आवेदन पत्रों का कोटा काफी कम है। इससे आवेदन करने वालों को टाइम स्लॉट नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए 74 जनपदों में आवेदन पत्रों का कोटा बढ़ जाएगा। प्रयोग के तौर पर सबसे पहले लखनऊ में डीएल आवेदकों के लिए कोटा बढ़ाया गया था। इसका रिजल्ट रहा कि हर तरह के डीएल आवेदकों को 15 दिन के अंदर डीएल बनवाने की तारीख मिलने लगी। ऐसे में 28 जनवरी को डीएल संबंधी आवेदन पर 10 फरवरी तक तारीख मिल रही है। जिसको देखते हुए अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।

Updated on:
29 Jan 2021, 11:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All