4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शताब्दी के किराए में करें तेजस का सफर, लखनऊ-नई द‍िल्‍ली के बीच इस तारीख से हो रही शुरू

(Tejas Express) तेजस एक्सप्रेस अब हफ्ते में छह की जगह चार दिन ही चलेगी। हालांकि ट्रेन का किराया वीकेंड में बढ़ेगा और लगभग शताब्दी के किराए के बराबर ही तेजस का भी किराया हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Jan 2021, 10:24 AM IST

अब शताब्दी के किराए में करें तेजस का सफर, लखनऊ-नई द‍िल्‍ली के बीच इस तारीख से हो रही शुरू

अब शताब्दी के किराए में करें तेजस का सफर, लखनऊ-नई द‍िल्‍ली के बीच इस तारीख से हो रही शुरू

लखनऊ. देश की पहली कारपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) अब 14 फरवरी से दोबारा रफ्तार भरेगी। फिलहाल फिजिबिलिटी रिपोर्ट में फैजाबाद तक चलाने में आ रही बाधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने तेजस को लखनऊ तक ही चलाने का फैसला किया है। तेजस अब हफ्ते में छह की जगह चार दिन ही चलेगी। हालांकि ट्रेन का किराया वीकेंड में बढ़ेगा और लगभग शताब्दी के किराए के बराबर ही तेजस का भी किराया हो जाएगा। वीकेंड के किराए की व्यवस्था पहली बार किसी ट्रेन में लागू होने जा रही है। हालांकि शुरुआती 40 प्रतिशत सीटों पर इसका किराया शताब्दी एक्सप्रेस के बराबर होगा।

इतना होगा तेजस का किराया

तेजस एक्सप्रेस हफ्ते में चार दिन हर शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को दौड़ेगी। तेजस का किराया मल्टीप्लेक्स की तरह ही दो श्रेणी का रखा गया है। लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली के लिए शुक्रवार और सोमवार का चेयरकार का किराया 870 और कानपुर से नई दिल्ली का किराया 780 रुपये होगा। इसी तरह वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली का चेयरकार का किराया 950 रुपये और कानपुर से नई दिल्ली का किराया 850 रुपये होगा। एसी चेयरकार में 40 प्रतिशत (कुल 273) सीटों की बुकिंग तक बेसिक किराए में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। इसके बाद बुकिंग करने पर 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी और अधिकतम 30 प्रतिशत तक किराया बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस का एडवांस रिजर्वेशन पीरिएड फिलहाल 30 दिनों का ही होगा। यानी यात्री 30 दिन पहले तक अपना एडवांस टिकट बुक करा सकेंगे।

मिलेगी ये सुविधा

वहीं वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए थर्मल स्कैनिंग और लगेज सैनिटाइजेशन के बाद ही यात्री अपनी सीट पर पहुंच सकेंगे। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) सभी यात्रियों को सेफ्टी किट भी प्रदान करेगा। जिसमें फेस शील्ड, मास्क, ग्लब्स, हैंड सैनिटाइजर होगा। सभी यात्रियों के लिए पहले की तरह ट्रेन होस्टेस, चाय काफी, भोजन और पानी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा ऑन बोर्ड मनोरंजन सेवाओं के साथ यात्रा के दौरान यात्री के घर पर चोरी और डकैती जैसी घटना होने पर एक लाख रुपये का कवर और 25 लाख रुपये का मुफ्त यात्रा बीमा आईआरसीटीसी की तरफ से दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 8वीं फेल ने 10 हजार लड़कियों से कर डाला ये बड़ा कारनामा, अश्लील फोटो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश