4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8वीं फेल ने 10 हजार लड़कियों से कर डाला ये बड़ा कारनामा, अश्लील फोटो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए

डीसीपी क्राइम पीके तिवारी के मुताबिक शातिर जालसाज विनीत मिश्रा के लैपटॉप से 10 हजार लड़कियों का डाटा मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 29 Jan 2021, 9:14 AM IST

8वीं फेल ने 10 हजार लड़कियों से कर डाला ये बड़ा कारनामा, अश्लील फोटो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए

8वीं फेल ने 10 हजार लड़कियों से कर डाला ये बड़ा कारनामा, अश्लील फोटो बनाकर ऐंठे लाखों रुपए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. राजधानी लखनऊ की पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने आठवीं फेल एक शातिर साइबर जालसाज को दबोचा है। यह आठवीं फेल शातिर अपराधी खुद लड़की बनकर सोशल मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर पहले लड़कियों और महि‍लाओं से दोस्‍ती करता था। फिर उनकी आई-डी हैक करके उनकी व्यक्तिगत फोटो निकालकर नेकेड फोटो के साथ एडिट कर अश्लील साइट पर अपलोड कर देता था। जिसके बाद लड़कियों को उन फोटो का लिंक भेजकर ब्लैकमेल करता और फोटो हटवाने के नाम पर मोटी रकम भी ऐंठता था। इस कार्रवाई को पीजीआई पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने मिलकर अंजाम तक पहुंचाया है।

10 हजार लड़कियों का मिला डाटा

डीसीपी क्राइम पीके तिवारी के मुताबिक शातिर जालसाज विनीत मिश्रा के लैपटॉप से 10 हजार लड़कियों का डाटा मिला है। जिनकी व्यक्तिगत अश्लील फोटो उसने अपने पास सेव कर रखी थी। उन्होंने बताया कि एक युवती ने बीते दिनों पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार किया गया। उनके मुताबिक विनीत, लड़कियों से सिर्फ चैटिंग से ही बात करता था। गिरफ्तार जालसाज विनीत मूल रूप से शाहजहांपुर मस्जिदगंज चौक का रहने वाला है। वह लड़की बनकर लड़कियों और महिलाओं को सोशल मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले गहरी दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे बातचीत करते-करते फ्रेंडली होते ही वाट्सएप नंबर मांगता। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजता था। जैसी ही युवतियां और महिलाएं उस लिंक को खोलती तो उनकी आइडी का ऐक्सेस आठवीं फेल शातिर विनीत के पास पहुंच जाता। इस तरह से आरोपी उनकी आइडी हैक कर लेता था।

यूट्यूब से आइडी हैक करना सीखा

पीजीआई पुलिस के मुताबिक विनीत कक्षा आठ फेल है। उसने यूट्यूब से आइडी हैक करना सीखा था। लड़कियां और महिलाएं जब अपने दोस्तों (ब्वाय फ्रेंड) से व्यक्तिगत चैट करती या व्यक्तिगत फोटो का आदन-प्रदान करतीं तो उनकी वह उनका स्क्रीन शॉट लेकर अपने पास रख लेता था। फिर 15-20 दिन बाद लड़कियों को एक लिंक भेजता था। लिंक ओपन करते ही लड़कियां अपनी फोटो अश्लील साइट पर देख दंग रह जाती थीं। जिसके बाद आरोपी उनसे कहता था कि आपकी फोटो अश्लील साइट पर है। उसका एक अच्छा जुगाड़ है, जिसके माध्यम से वह फोटो हटवा सकता है। हटाने के लिए आपको इतने रुपये देने होंगे। इसके बाद पेटीएम और बैंक खाते में मोटी रकम मंगवा लेता था। डर के कारण लड़कियां और महिलाएं अपने घरवालों को भी नहीं बताती थीं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश