लखनऊ

पूर्व सीएम के करीबी नेता के घर आयकर के छापे, 18 गाड़ियों से पहुंची टीम

income tax raid:पूर्व सीएम के करीबी रहे एक कांग्रेस नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की टीम 18 वाहनों से छापेमारी को पहुंची थी। छापेमारी की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आयकर टीम ने कांग्रेस नेता के घर से कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए हैं। मामला मनी लॉड्रिंग से जुड़ा हुआ है।

less than 1 minute read
Dec 17, 2024
आयकर विभाग की टीम ने कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी की

income tax raid:पूर्व सीएम के करीबी माने जाने वाले एक कांग्रेस नेता के घर आयकर विभाग की छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है। ये छापेमारी उत्तराखंड के देहरादून स्थित चमन विाहर में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के ठिकानों पर मंगलवार तड़के से शाम तक चली। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह चार बजे ही आयकर विभाग की 18 गाड़ियां राजीव जैन के घर के बाहर पहुंच गई थी। राजीव जैन के घर पर आयकर विभाग से हड़कंप मच गया। इन 18 गाड़ियों के काफिले से आयकर और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर आयकर की छापेमारी चल रही है। शाम सात बजे तक छापेमारी के दौरान करोड़ों के दस्तावेज और नगदी बरामद होने की सूचना सामने आई है। आयकर की टीम ने राजीव जैन के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। क घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

हरीश रावत के करीबी हैं राजीव

आयकर विभाग की छापेमारी से पूरे राज्य में चर्चाओं का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है। उनके घर से करोड़ों के जेवरात भी बरामद हुए हैं।

Updated on:
18 Dec 2024 09:10 am
Published on:
17 Dec 2024 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर