लखनऊ

शिक्षा विभाग का नया आदेश, कक्षा आठ तक स्कूलों का फिर बदला समय

यूपी में एक बार फिर स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सीबीएसई, आईसीएससी समेत सभी मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को नई टाइमिंग का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
less than 1 minute read
Apr 10, 2024
Lucknow News
यूपी में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव।

School Timing Changed in UP: यूपी में एक बार फिर स्कूलों के टाइम में बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सीबीएसई, आईसीएससी समेत सभी मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को नई टाइमिंग का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। दरअसल, यूपी में अभी से भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। सुबह दस बजे के बाद ही धूप की किरणें लोगों को झुलसा रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जा रहे बच्चों को हो रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों में छुट्टी की टाइमिंग तय कर दी है। अब कक्षा आठ तक के बच्चों का स्कूल 12.30 तक ही चल सकेगा।

सभी स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश ( Education Department Order)

यह आदेश सरकारी परिषदीय स्कूलों के साथ ही सभी बोर्ड के स्कूलों पर भी लागू होगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सीबीएसई,आईसीएसई , मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। वहीं दूसरी ओर टाइमिंग बदलने का बाद भी अभिभावकों का मानना है कि 12.30 पर छुट्टी होने पर भी बच्चों को राहत मिलने वाली नहीं है। 12 बजे तो सबसे ज्यादा गर्मी होती है। सूर्य सीधे सिर पर होते हैं। ऐसे में बच्चों की छुट्टी 11.30 या उससे पहले हो जानी चाहिए। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में अगर गर्मी बढ़ती है या लू चलती है तो टाइमिंग एक बार फिर बदली जा सकती है।

Updated on:
10 Apr 2024 07:49 am
Published on:
10 Apr 2024 07:47 am
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब