लखनऊ

Egg Rate Today (1st February 2022), Egg Price Today in Uttar Pradesh: अंडों के कीमतों में आई गिरावट, तुरंत चेक करें आज का रेट

Egg Price Today: सर्दी में अंडों की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया था। डिमांड की वजह से अंडों के दाम भी काफी बढ़ गए थे। हालांकि अब एक बार फिर अंडों के दाम कम हो गए हैं।

2 min read
Feb 01, 2022

Egg Rate Today (1st February 2022): दिसंबर महीने से ही सर्दी बढ़ गई थी, लेकिन नए साल के पहले सप्ताह से तो सर्दी कहर ढा रही है। फरवरी महीने के पहले दिन भी सुबह काफी कोहरा था। ठंड की वजह से अंडों की डिमांड बढ़ने के साथ ही दाम भी बढ़ गए थे, लेकिन अब धीरे-धीरे अंडों के दाम कम होने लगे हैं। मंगलवार 1 फरवरी को थोक बाजार में 100 अंडों के दाम 514 रूपए बिक रहे हैं। वहीं खुदरा बाजार में 100 अंडों की कीमत 591 रुपये है। तो वहीं सुपर मार्केट में अंडे 633 रुपए बिक रहे हैं। नानवेज खाने वाले आजकल रोज अंडा खा रहे हैं। सुबह नाश्ते की शुरुआत ही अंडे से होती है। कोई चाय के साथ उबला हुआ अंडा लेता है तो कोई आमलेट। इतना ही नहीं, आजकल घरों में अंडा करी भी खूब बन रही है।

Egg Price Today (1st February 2022): सर्दी बढ़ने का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पहले अंडे की कैरट (30 अंडे) 150 रुपये में बिक रहे थे, जबकि सोमवार तक 180 रुपये कैरट के हिसाब से बिक्री हुई। इस समय खुदरा बाजार में कच्चा अंडा छह रुपये और उबला अंडा आठ रुपये प्रति पीस तो वहीं ऑमलेट भी 20 से 25 रुपये में बिक रहा है।

Egg Rate Today Noida

नोएडा में आज मंगलवार 1 फरवरी को अंडों का थोक भाव 513 रुपये हो गया है। वहीं, खुदरा बाजार में अंडें 579 रुपये और सुपर मार्केट में 615 रुपए में बिक रहे हैं। तो वहीं सोमवार 31 जनवरी को भी थोक बाजार में 513 रुपये रहा। तो वहीं, खुदरा बाजार में भी अंडें 579 रुपये और सुपर मार्केट में 615 रुपए में बिकें।

Egg Rate Today Lucknow

लखनऊ में आज मंगलवार 1 फरवरी को थोक बाजार में 507 रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा खुदरा बाजार में 507 रुपए बिक रहा है, सुपर मार्केट में 507 रुपए अंडा बिक रहा है। तो वहीं सोमवार 31 जनवरी को थोक बाजार में 507 रुपए बिका। इसके अलावा खुदरा बाजार में 507 रुपए में अंडा बिका, तो वहीं सुपर मार्केट में 507 रुपए में बिका।

Published on:
01 Feb 2022 01:45 pm
Also Read
View All