लखनऊ

दिख गया ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद, अखिलेश ने दी बधाई

एक दिन और इंतजार के बाद आज 15 जून को आखिरकार ईद का चांद दिख ही गया है.

2 min read
Jun 15, 2018
Eid
Eid

लखनऊ. एक दिन और इंतजार के बाद आज 15 जून को आखिरकार ईद का चांद दिख ही गया है। अब देशभर में 16 जून को ईद मनाई जाएगी। लखनऊ में भी ईद का चांद दिखने के बाद मरकजी चांद कमिटी के अध्यक्ष खालिद रशीद फिरंगी महली ने एलान किया कि कल पूरे देश मे हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी ईद। ऐशबाग ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज़ पढ़ी जाएगी।

ईद के चांद दिखने के बाद ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां देना शुरू कर दी है। वहीं राजनीतिक गलियारों से भी बधाईयां आने को दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी है।

गुरुवार को लोगों को था चांद का इंतजार-

आपको बता दें कि रमजान के पाक महीने के 29 दिन बीत जाने के बाद कल 14 जून को सभी की निगाहें आसमान की ओर थी और सभी को ईद के चांद का इंतजार था, लेकिन उसका दिदार नहीं हो पाया। जिससे ये निश्चित हो गया था कि अब देशभर में ईद 16 जून को मनाई जाएगी।

इसकी जानकारी मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने एक बयान जारी कर दी जिसमें उन्होंने कहा कि 16 जून को ईद मनाई जाएगी। ऐेसे में लखनऊवासियों समेत देशभर के लोगों का इंतजार अब एक दिन और बढ़ गया। अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी।

Published on:
15 Jun 2018 08:38 pm